फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MAKAUT विभिन्न सेमेस्टर परीक्षा के परिणाम आए सामने, ऐसे करें चेक

Fri, 02 Aug 2019 11:53 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

MAKAUT result 2019: मौलाना अबुल कलाम आजाद यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (MAKAUT) ने सभी सेमेस्टर पाठ्यक्रमों की परीक्षा के परिणाम जारी किए हैं। परीक्षा के परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट www.makautexam.net पर उपलब्ध हैं। इसके साथ ही MAKAUT ने 31 जुलाई, 2019 को BHSM और BHMCT पाठ्यक्रमों के ऑड सेमेस्टर रिजल्ट भी जारी किए हैं।

विज्ञापन


आधिकारिक वेबसाइट से MAKAUT परिणाम को देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने परीक्षा पंजीकरण विवरण की आवश्यकता होगी।

MAKAUT परिणाम 2019: ऐसे करें अपने परिणामों की जांच-
चरण 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट यानी makautexam.net पर जाएं।
चरण 2: उसके बाद 'परिणाम' से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
चरण 4: मांगी गई जरूरी जानकारी दर्ज करें।
चरण 5: आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
चरण 6: इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले लें।

MAKAUT के बारे में-
मौलाना अबुल कलाम अजाद यूनिवर्सिटी ऑफ टक्नोलॉजी कोलकाता में स्थित है। इसकी स्थापना 2000 में हुई थी। MAKAUT संस्थानों और इन-हाउस डिपार्टमेंट्स के माध्यम से इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और अन्य प्रोफेशनल क्षेत्रों में डिग्री के लिए पाठ्यक्रमों की खोज के लिए सुविधाएं प्रदान करता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ICAR Counselling 2019: फर्स्ट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, दूसरे और तीसरे परिणाम तिथि की लें जानकारी
विज्ञापन


शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें... 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें