फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस देश की शिक्षा में हो रहे हैं बड़े बदलाव, ऑनलाइन एजुकेशन पर जोर

Fri, 04 Oct 2019 12:54 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा के क्षेत्र में उच्च स्तर पर काफी बदलाव हो रहे हैं। अपने देश के साथ-साथ विदेशों में भी शिक्षा के क्षेत्र को उतना ही महत्व दिया जाता है, जितना बाकी क्षेत्रों को मिलता है। बता दें, चीन में ऑनलाइन शिक्षा के स्वस्थ विकास के स्तर को बढ़ाने के लिए अनेक योजनाएं बनाई जा रही हैं। सूत्रों के अनुसार ये जानकारी चीनी शिक्षा मंत्रालय ने दी है।

विज्ञापन


ऑनलाइन शिक्षा की बुनियाद को और मजबूत बनाने के लिए 2020 तक निमार्ण स्तर में चीन बढ़ोतरी करेगा। आधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी जैसे- इंटरनेट ,बिग डेटा आदि का प्रयोग ऑनलाइन शिक्षा की पकड़ को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है इसलिए उनका उपयोग विस्तृत रूप से किया जाएगा। 

इसके अलावा मंत्रालय ने ये भी कहा कि शिक्षा का मॉडल और भी परिपक्त होगा। ऑनलाइन शिक्षा संस्थानों की स्थापना करने के लिए वे सामाजिक संस्थाओं को प्रोत्साहित करेगा। चीन अनेक उच्च गुणवत्ता वाले ऑनलाइन कोर्सेस का निर्माण भी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : भारत सरकार दे रही है स्कॉलरशिप, परीक्षा पास की तो मिलेंगे 90 हजार से ज्यादा

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें