फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: महाराष्ट्र के स्कूलों में लागू होगा सीबीएसई का सिलेबस, शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने दी जानकारी

Fri, 21 Mar 2025 07:30 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE: महाराष्ट्र शैक्षणिक वर्ष 2025-26 से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को अपनाएगा, राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। राज्य में सीबीएसई पैटर्न दो चरणों में लागू किया जाएगा।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Maharashtra: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के एजुकेशन सिस्टम को राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। राज्य की स्टीयरिंग कमेटी ने कक्षा 3 से 12वीं तक के छात्रों के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के पाठ्यक्रम को अपनाने की मंजूरी दी है। इस फैसले की जानकारी स्कूल शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने दी।

विज्ञापन

2025-26 से लागू होगा बदलाव

भुसे के अनुसार, महाराष्ट्र शैक्षणिक वर्ष 2025-26 से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) को अपनाएगा। राज्य में सीबीएसई पैटर्न दो चरणों में लागू किया जाएगा, जहां वर्तमान में महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमएसबीएसएचएसई) कक्षा 10 (एसएससी या माध्यमिक विद्यालय प्रमाणपत्र) और कक्षा 12 (एचएससी या उच्चतर माध्यमिक प्रमाणपत्र) के लिए परीक्षा आयोजित करता है।

उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में कक्षा एक में सीबीएसई पैटर्न लागू किया जाएगा तथा आगामी वर्ष में शिक्षकों एवं शिक्षा अधिकारियों को सीबीएसई पैटर्न के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

सुप्रिया सुले ने लिखा भुसे को पत्र

मंत्री ने कहा कि सीबीएसई पैटर्न को अपनाते समय यह सुनिश्चित किया जाएगा कि महाराष्ट्र का इतिहास, भूगोल और मराठी भाषा पाठ्यक्रम का हिस्सा होगी। एनसीपी (SP) की कार्यकारी अध्यक्ष और बारामती से लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने भुसे को पत्र लिखकर सीबीएसई को अपनाने पर चिंता जताई।

उन्होंने कहा कि यह बहुत दुखद है कि राज्य एसएससी की जगह सीबीएसई बोर्ड को अपना रहा है, जबकि सरकार का यह कदम मराठी भाषा और संस्कृति के लिए हानिकारक है। उन्होंने कहा कि माता-पिता को राज्य के एसएससी सहित उपलब्ध विभिन्न बोर्डों में से चुनने का विकल्प दिया जाना चाहिए। सुले ने इस बात पर भी चिंता जताई कि क्या सीबीएसई पैटर्न राज्य के इतिहास और भाषा के साथ न्याय कर पाएगा?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें