AIBE 19 Qualifying Marks 2024: योग्यता अंक
बार काउंसिल ने 7 प्रश्नों को वापस लेने के बाद 100 के स्थान पर 93 प्रश्नों के लिए परिणाम जारी किया है। सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणियों के उम्मीदवारों को उत्तीर्ण होने के लिए 45% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है, जबकि अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और विकलांग उम्मीदवारों को उत्तीर्ण घोषित होने के लिए 40% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है।
सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए योग्यता अंक 93 का 45%, यानी 42 अंक है। एससी/एसटी उम्मदवारों के लिए पासिंग मार्क्स 93 का 40%, यानी 37 अंक है। परिणाम पीडीएफ
यहां देखें
श्रेणीवार योग्यता अंक निम्न प्रकार हैं:
| श्रेणी |
प्रतिशत |
अंक |
| सामान्य, ओबीसी |
93 अंकों का 45% |
42 |
| एससी/एसटी |
93 अंकों का 40% |
37 |
परीक्षा 22 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक ही पाली में ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। एआईबीई प्रश्न पत्र में विभिन्न विषयों पर कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल थे, जिनमें से प्रत्येक एक अंक का था।
बीसीआई ने इस साल दो बार एआईबीई परीक्षा स्थगित की है। पहले 24 नवंबर को होने वाली लॉ परीक्षा को 1 दिसंबर और फिर 22 दिसंबर को टाल दिया गया था।
सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम आदेश में अंतिम वर्ष के लॉ छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी है। AIBE 19 पात्रता मानदंड के कारण परीक्षा देने से रोके जाने के बाद उम्मीदवारों ने शीर्ष अदालत में याचिका दायर की थी।
AIBE 19 Result Download: ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट?
उम्मीदवार परिणाम डाउनलोड करने के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं:
- AIBE की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com. पर जाएं।
- AIBE XIX परिणाम के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- उपयोगकर्ता आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- परीक्षा परिणाम प्रदर्शित किया जाएगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए स्कोर कार्ड डाउनलोड करें।