फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra TET: परीक्षा के लिए आवेदन आज से शुरू, पढ़ें पूरी जानकारी

Sat, 09 Nov 2019 11:46 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
TET - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद, पुणे ने महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा या MAHATET 2019 के लिए अधिसूचना जारी हुई है। बता दें कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अब आधिकारिक वेबसाइट mahatet.in पर शुरू हो गई है। MAHATET 2019 के लिए आवेदन करने की पात्रता, महत्वपूर्ण तिथियां और निर्देश यहां देखें।
विज्ञापन


MAHATET 2019: पात्रता-
MAHATET में दो पेपर होंगे- कक्षा 1 से 5वीं के लिए पेपर I और कक्षा 6 से 8वीं के लिए शिक्षकों के लिए पेपर II। पेपर I के लिए मूल योग्यता न्यूनतम 50% और शिक्षा में डिप्लोमा के साथ HSC है। टीजीटी स्तर के लिए कक्षा 6 से 8 के लिए, उम्मीदवारों को अपना स्नातक पूरा करना आवश्यक है। 

महत्वपूर्ण तिथियां-
  • पंजीकरण / ऑनलाइन आवेदन शुरू होता है-  8 नवंबर, 2019
  • फीस भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन -   28 नवंबर, 2019
  • एडमिट कार्ड जारी - 1 जनवरी, 2020
  • परीक्षा की तिथि- 19 जनवरी, 2020
कैसे करें आवेदन-
  1. ऑनलाइन आवेदन शुरू करने के लिए mahatet.in पर जाएं और न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
  2. अपनी ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करके पंजीकरण करें।
  3. एक बार रजिस्टर करने के बाद, आवेदन पत्र में विवरण भरें। निर्देशों का सावधानीपूर्वक पालन करें।
  4. फोटो और अन्य दस्तावेज अपलोड करें, पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए फीस का भुगतान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें