किन छात्रों के लिए आयोजित हुई थी यह परीक्षा?
सप्लीमेंट्री परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की जाती है, जो वार्षिक बोर्ड परीक्षा में एक या उससे अधिक विषयों में सफल नहीं हो पाए थे।
इन परीक्षाओं के जरिए छात्रों को बिना एक साल गंवाए अपनी पढ़ाई जारी रखने का एक और मौका मिलता है। रिजल्ट जारी होने के बाद सफल छात्र अब आगे की पढ़ाई और दाखिले की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।
कब हुई थीं सप्लीमेंट्री परीक्षाएं?
महाराष्ट्र बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं जून और जुलाई में आयोजित की थीं।
- 10वीं (एसएससी) की सप्लीमेंट्री परीक्षा 16 जून से 30 जून 2026 तक चली थी।
- 12वीं (एचएससी) की सप्लीमेंट्री परीक्षा 16 जून से 8 जुलाई 2026 तक आयोजित की गई थी।
कैसे देखें रिजल्ट?
छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को नीचे बताए चरणों का पालन करना होगा:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाएं।
- एसएससी या एचएससी सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- जरूरी लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- जानकारी जमा करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- छात्र अपने अंकपत्र को डाउनलोड कर उसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।