कब होगी किस विषय की परीक्षा?
बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा का शेड्यूल इस प्रकार है:
- 15 फरवरी 2027 (सोमवार): प्रथम भाषा
- 16 फरवरी 2027 (मंगलवार): द्वितीय भाषा
- 18 फरवरी 2027 (गुरुवार): इतिहास
- 19 फरवरी 2027 (शुक्रवार): भूगोल
- 22 फरवरी 2027 (सोमवार): गणित
- 23 फरवरी 2027 (मंगलवार): भौतिक विज्ञान
- 24 फरवरी 2027 (बुधवार): जीवन विज्ञान
- 25 फरवरी 2027 (गुरुवार): वैकल्पिक विषय
छात्रों को 17 फरवरी को तैयारी के लिए एक दिन का अंतर मिलेगा। इसके अलावा 20 और 21 फरवरी सप्ताहांत के दिन हैं, जिससे गणित परीक्षा से पहले छात्रों को अतिरिक्त समय मिल जाएगा।
WBBSE Madhyamik Exam 2027 Datesheet - PDF
परीक्षा का समय क्या रहेगा?
बोर्ड के अनुसार अधिकांश विषयों की परीक्षा का समय एक समान रहेगा।
- प्रश्नपत्र पढ़ने का समय: सुबह 10:45 बजे से 11:00 बजे तक
- परीक्षा लिखने का समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि शुरुआती 15 मिनट केवल प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए होंगे। इस दौरान छात्रों को उत्तर लिखने की अनुमति नहीं होगी।
हालांकि, कुछ व्यावसायिक और विशेष वैकल्पिक विषयों की परीक्षा अवधि अलग हो सकती है। ऐसे विषयों की परीक्षा का समय विषय के अनुसार दोपहर 12:30 बजे से 3:00 बजे के बीच समाप्त हो सकता है।
अधिक जानकारी और परीक्षा कार्यक्रम देखने के लिए छात्र पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर जा सकते हैं।