फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra School Closed News: महाराष्ट्र में फिर से बंद किए जा सकते हैं स्कूल, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

Wed, 22 Dec 2021 04:39 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Maharashtra School Closed News: महाराष्ट्र में लंबे समय के बाद सभी स्कूलों को 1 अक्तूबर 2021 से खोला गया था। 4 अक्तूबर 2021 को राज्य के शहरी क्षेत्रों में कक्षा 8वीं से 12वीं और ग्रामीण क्षेत्रों में कक्षा चौथी से 12वीं तक के छात्रों के लिए स्कूल खोल दिए गए थे।
विज्ञापन
Maharashtra School Closed News - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के प्रकोप को सबसे ज्यादा झेलने वाले राज्य महाराष्ट्र में हाल ही स्कूलों का खुलना शुरू हुआ था। हालांकि, इन स्कूलों पर एक बार फिर से बंद होने का खतरा मंडराने लगा है। राज्य में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने दस्तक दे दी है। देश भर में इस वैरिएंट के मामले बढ़ते जा रहे हैं और महाराष्ट्र भी इसकी चपेट में है। देश भर में ओमिक्रॉन के कुल मामलों में भी सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में ही देखने को मिले हैं। इस कारण राज्य में एक बार फिर से स्कूलों के बंद होने के कयास लगाए जाने लगे हैं। 

विज्ञापन


स्कूल शिक्षा मंत्री ने दिया बयान
महाराष्ट्र की स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने बुधवार को इस मामले पर अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यदि राज्य में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले लगातार बढ़ते रहे और मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी जारी रही तो सरकार राज्य में स्कूलों को बंद कर सकती है। स्थिती की निगरानी की जा रही है।
 

खुल गए हैं सभी स्कूल
महाराष्ट्र में लंबे समय के बाद सभी स्कूलों को 1 अक्तूबर 2021 से खोला गया था। 4 अक्तूबर 2021 को राज्य के शहरी क्षेत्रों में कक्षा 8वीं से 12वीं और ग्रामीण क्षेत्रों में कक्षा चौथी से 12वीं तक के छात्रों के लिए स्कूल खोल दिए गए थे और कक्षाएं शुरू कर दी गई थी। वहीं, 1 दिसंबर 2021 से राज्य के शहरी क्षेत्रों में कक्षा 5वीं से 7वीं और ग्रामीण क्षेत्रों में कक्षा पहली से चौथी तक के छात्रों के लिए कक्षाएं फिर से शुरू कर दी गई थी। 
विज्ञापन


राज्य में ओमिक्रॉन के 65 मामले
देश भर में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अब तक विभिन्न राज्यों से संक्रमण के कुल 225 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, महाराष्ट्र में अब तक ओमिक्रॉन के 65 मामले सामने आए हैं। 11 की पुष्टि मंगलवार को की गई है, इनमें चार मामले मुंबई एयरपोर्ट पर जांच को दौरान मिले। मुंबई में मामलों की सबसे ज्यादा संख्या (30) है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें