फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: छात्राओं को कक्षा में दिखाया अश्लील वीडियो, प्राथमिक विद्यालय का शिक्षक गिरफ्तार

Mon, 13 Mar 2023 03:54 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Maharashtra: महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के एक प्राथमिक विद्यालय के 52 वर्षीय शिक्षक को कथित तौर पर अपनी कक्षा में छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
शिक्षक गिरफ्तार - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Maharashtra's Primary School Teacher Arrested: महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के एक प्राथमिक विद्यालय के 52 वर्षीय शिक्षक को कथित तौर पर अपनी कक्षा में छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


एक शिकायत के आधार पर, धारा 354 (महिला की लज्जा भंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल) और भारतीय दंड संहिता के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि डांगोरली के एक जिला परिषद स्कूल में सहायक शिक्षक के पद पर तैनात आरोपी को खंड शिक्षा अधिकारी की पूछताछ के बाद 11 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने कहा कि शिकायत के अनुसार, आरोपी ने पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली आठ लड़कियों को कथित तौर पर कुछ अश्लील वीडियो दिखाए थे और पिछले महीने उन्हें गलत तरीके से छुआ भी था। अधिकारी ने कहा कि लड़कियों ने अपने माता-पिता को बताया था, जिन्होंने स्कूल के प्रिंसिपल से संपर्क किया, आगे की जांच चल रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें