राउंड 3 के लिए चॉइस फिलिंग प्रक्रिया
जिन उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया है, वे 31 जनवरी से अपनी पसंद की सीटों का चयन कर सकते हैं। चॉइस फिलिंग विंडो 2 फरवरी को रात 11:59 बजे बंद हो जाएगी। उम्मीदवारों को medical2024.mahacet.org. पर जाकर अपनी पसंद भरनी होगी।
सीट अलॉटमेंट और रिपोर्टिंग की तिथियां
राउंड 3 का सीट अलॉटमेंट परिणाम 4 फरवरी को घोषित होगा और उम्मीदवार 4 से 9 फरवरी के बीच अपना सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद, उम्मीदवारों को अपनी अलॉटमेंट लेटर को कॉलेज में 4 से 9 फरवरी शाम 5:30 बजे तक रिपोर्ट करना होगा।
रिपोर्टिंग के लिए आवश्यक दस्तावेज
रिपोर्टिंग के दौरान उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज़ लेकर जाना होगा:
- 10वीं की प्रमाणपत्र
- एमबीबीएस डिग्री
- एमबीबीएस मार्कशीट
- नीट पीजी परिणाम
- नीट पीजी पंजीकरण के दौरान उपयोग किए गए हस्ताक्षर का स्कैन
- ऑनलाइन आवेदन पत्र (साइन किया हुआ)
- अपडेटेड मेडिकल रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र
- स्थायी निवासी प्रमाणपत्र
- सेवा प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- प्राधिकरण पत्र (यदि लागू हो)
- इंटर्नशिप समाप्ति प्रमाणपत्र
- NEET PG आवेदन में दी गई पासपोर्ट साइज फोटो
- वर्ग प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें ताकि रिपोर्टिंग के दौरान कोई परेशानी न हो।