फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: 6 नवंबर से होगा मेडिकल कॉलेजों में स्नातक और डेंटल पाठ्यक्रमों के लिए दाखिला 

Wed, 04 Nov 2020 03:08 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

महाराष्ट्र मेडिकल कॉलेजों में विभिन्न यूजी पाठ्यक्रमों के लिए दाखिला 6 नवंबर से शुरू होगा। यह दाखिला  महाराष्ट्र NEET काउंसलिंग 2020 के आधार पर राज्य के सीईटी सेल द्वारा किया जाएगा। दाखिले का शेड्यूल कल यानी कि 5 नवंबर 2020 को महाराष्ट्र सीईटी द्वारा जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-Allahabad University 2020: पीजीएटी 1 एंट्रेंस एग्जाम रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें

 

विज्ञापन

इस साल मराठा कोटा लागू होने के कारण प्रवेश प्रक्रिया में देरी हुई। हालांकि, इस निर्णय का अभी भी इंतजार है इसलिए राज्य सरकार ने छात्रों को केवल पंजीकरण के समय ही दस्तावेज जमा करने के लिए कहा है। प्रवेश के वक्त सभी दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। सूबे के चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान निदेशालय ( डीएमईआर) टीएम लहाणे का कहना है कि हम जल्द ही पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेंगे। प्रवेश के वक्त छात्रों द्वारा प्रस्तुत सभी दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। पिछले सप्ताह जारी किए गए चिकित्सा प्रवेश के लिए केंद्र के कार्यक्रम के अनुसार, प्रवेश के पहले दौर का समापन 18 नवंबर को होना चाहिए। जबकि इस साल दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया प्रवेश के वक्त ही होगी।

इसे भी पढ़ें-दसवीं से लेकर बारहवीं के छात्रों के लिए गोवा में 21 नवंबर से फिर से खुलेंगे स्कूल


महाराष्ट्र में NEET UG काउंसलिंग 2020 पंजीकरण प्रक्रिया 2 नवंबर को ही खत्म हो गई थी।राजस्थान, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़ और तेलंगाना जैसे राज्यों ने राज्य परामर्श प्रक्रिया 2020 से शुरू कर दी है। वहीं, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश ने पहले ही रैंक सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें