दो पालियों में होगी परीक्षा
महाराष्ट्र एसएससी टाइम टेबल 2024 के अनुसार, कक्षा 10 की परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। सुबह की पाली सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दोपहर की पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे के बीच आयोजित की जाएगी।
22 दिनों तक चलेगी परीक्षा
महाराष्ट्र कक्षा 10 परीक्षा 2024, 1 मार्च से शुरू होगी और 22 मार्च को समाप्त होगी। छात्रों को बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा हॉल में महाराष्ट्र एसएससी एडमिट कार्ड लेकर जाना होगा, जो 22 दिनों की अवधि के लिए जारी किया जाएगा।