फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra 10th Board Exam 2024: कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल हुआ जारी, 1 मार्च से होगी परीक्षा

Tue, 29 Aug 2023 11:30 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Maharashtra Class 10 Board Exam 2024: महाराष्ट्र एसएससी टाइम टेबल 2024 के अनुसार, कक्षा 10 की परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू होंगी और 22 दिनों तक चलेंगी।
विज्ञापन
MSBSHSE : महाराष्ट्र बोर्ड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Maharashtra Class 10 Board Exam 2024: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) ने माध्यमिक विद्यालय प्रमाणपत्र, कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2024 की घोषणा कर दी है। परीक्षा 1 मार्च, 2024 से होगी। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट - mahahsscboard.in पर महाराष्ट्र कक्षा 10 परीक्षा की अस्थायी समय सारणी अपलोड कर दी है। सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस समय सारणी को देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

दो पालियों में होगी परीक्षा

महाराष्ट्र एसएससी टाइम टेबल 2024 के अनुसार, कक्षा 10 की परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। सुबह की पाली सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दोपहर की पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे के बीच आयोजित की जाएगी।

22 दिनों तक चलेगी परीक्षा


महाराष्ट्र कक्षा 10 परीक्षा 2024, 1 मार्च से शुरू होगी और 22 मार्च को समाप्त होगी। छात्रों को बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा हॉल में महाराष्ट्र एसएससी एडमिट कार्ड लेकर जाना होगा, जो 22 दिनों की अवधि के लिए जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें टाइम टेबल

  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - mahahsscboard.in पर जाएं।
  • यहां होमपेज पर 'LASTEST NOTIFICATION' वाले सेक्शन में आपको 10वीं कक्षा की समय सारणी देखने के लिए लिंक दिखेगा।
  • इस लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर 'Maharashtra Class 10 board exam time table 2024' खुलकर आ जाएगा।
  • आप चाहें तो इसको डाउनलोड कर सकते हैं या फिर इसका प्रिंटआउट ले सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें