फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra CET: महाराष्ट्र के बाहर नहीं होंगी सीईटी परीक्षाएं, गड़बड़ियों को रोकने के लिए सरकार का फैसला

Fri, 06 Jun 2025 07:04 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Maharashtra CET 2025: अगले शैक्षणिक सत्र से राज्य के व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) केवल महाराष्ट्र के भीतर ही आयोजित किए जाएंगे। इस निर्णय के बाद महाराष्ट्र के बाहर के छात्रों को भी सीईटी परीक्षा देने के लिए राज्य के भीतर किसी परीक्षा केंद्र पर आना होगा।
 
विज्ञापन
महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रकांत पाटिल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Maharashtra CET 2025: महाराष्ट्र के उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने घोषणा की है कि अगले शैक्षणिक सत्र से राज्य के व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) केवल महाराष्ट्र के भीतर ही आयोजित किए जाएंगे। इस फैसले का उद्देश्य परीक्षा में गड़बड़ियों और अनियमितताओं को रोकना है।

विज्ञापन


इस निर्णय के बाद अब महाराष्ट्र के बाहर के छात्रों को सीईटी परीक्षा देने के लिए राज्य के भीतर किसी परीक्षा केंद्र पर आना होगा।

बिहार में स्थित केंद्र का पहलु

यह निर्णय हाल ही में सामने आई कुछ अनियमितताओं के बाद लिया गया है। दरअसल, बिहार के पटना स्थित एक परीक्षा केंद्र से महाराष्ट्र सीईटी (5 वर्षीय LLB कोर्स) में चार छात्रों ने शत-प्रतिशत (100 पर्सेंटाइल) अंक प्राप्त किए थे। इस मामले की जांच राज्य की अपराध जांच विभाग (CID) कर रही है।

मंत्री पाटिल ने कहा, "सीईटी परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने और गड़बड़ियों को रोकने के लिए अब से परीक्षा केवल महाराष्ट्र के भीतर ही आयोजित की जाएगी। इससे निगरानी बेहतर होगी और संगठित धोखाधड़ी की संभावना कम होगी।"

इसके अलावा, मुंबई क्राइम ब्रांच ने हाल ही में एक एडमिशन रैकेट का भंडाफोड़ किया था जो छात्रों से पैसे लेकर सीईटी में उनके अंक बढ़वाने का झांसा दे रहा था। इस मामले में दिल्ली के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

10 लाख से ज्यादा देते हैं परीक्षाएं

हर साल 10 लाख से ज्यादा छात्र विभिन्न सीईटी परीक्षाएं देते हैं, जिनमें से लगभग 25,000 छात्र महाराष्ट्र के बाहर के परीक्षा केंद्रों को चुनते हैं। मंत्री ने कहा कि अब यह संख्या शून्य होगी जिससे पूरी प्रवेश प्रक्रिया में निष्पक्षता और विश्वसनीयता बनी रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें