फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MAH LLB : महाराष्ट्र एलएलबी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए दूसरे दौर की काउंसलिंग आज से शुरू,ऐसे करें पंजीकरण

Fri, 04 Nov 2022 12:36 PM IST
सौरभ पांडे एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

महाराष्ट्र सीईटी सेल शुकवार चार नवंबर 2022 से एमएएच एलएलबी तीन वर्षीय सीईटी 2022 सीएपी राउंड 2 के लिए पंजीकरण शुरू करेगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र सीईटी सेल शुकवार चार नवंबर 2022 से एमएएच एलएलबी तीन वर्षीय सीईटी 2022 सीएपी राउंड 2 के लिए पंजीकरण शुरू करेगा। जो उम्मीदवार महाराष्ट्र के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में एलएलबी पाठ्यक्रमों में प्रवेश नहीं ले पाए थे, वे दूसरे दौर की काउंसलिंग के लिए cetcell.mahacet.org और llb3cap22.mahacet.org पर आवेदन करना शुरू कर सकते हैं। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण चार नवंबर 2022 से शुरू होगा। उम्मीदवार 10 नवंबर, 2022 तक अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

MAH LLB 3 Years CET 2022: सीएपी रीउंड 2 की तिथियां
पंजीकरण, विकल्प भरने, आवेदनों को एडिट करने और दस्तावेजों को अपलोड करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2022 है। जो उम्मीदवार 25 नवंबर 2022 तक सीवीसी / टीवीसी / एनसीएल / ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र नहीं जमा करते हैं। कॉलेज के प्राचार्य राउंड I और II में प्रवेश दिए गए उम्मीदवारों का प्रवेश रद्द कर सकेत हैं।  उम्मीदवारों को 28 नवंबर तक ओपन कैटेगरी में परिवर्तित कर दिया जाएगा यदि उम्मीदवार / कॉलेज द्वारा सीवीसी / टीवीसी / एनसीएल / ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र अपलोड नहीं करते हैं। 
 

ऐसे करें एमएएच एलएलबी तीन साल सीईटी कैप राउंड 2 के लिए आवेदन
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।
  • होमपेज पर एलएलबी तीन साल के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉग-इन करने या नया अकाउंट बनाने के लिए अपना क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • काउंसलिंग फॉर्म भरें और सभी दस्तावेज अपलोड करें।
  • काउंसलिंग शुल्क का भुगतान करें, यदि कोई हो और फॉर्म जमा करें.
  • आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।
विज्ञापन

सीएपी राउंड 1 हो चुका है आयोजित
महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल पहले ही एमएएच एलएलबी तीन साल काउंसलिंग के लिए सीएपी राउंड 1 आयोजित कर चुका है। जिन उम्मीदवारों को पहले दौर में नहीं चुना गया था या उनकी पसंद के अनुसार प्रवेश सुरक्षित नहीं था, वे दूसरे दौर के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपने एमएएच एलएलबी तीन साल सीईटी 2022 परिणाम, कक्षा 12 वीं और 10 वीं की मार्कशीट, वैध आईडी प्रूफ, एड्रेस प्रूफ और बहुत कुछ जैसे दस्तावेज जमा करने होंगे। एलएलबी तीन साल के सीएपी राउंड 2 के लिए मेरिट सूची और आवंटन सूची की तारीखें बाद में आधिकारिक वेबसाइटों पर साझा की जाएंगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें