MSBSHSE Maharashtra Board SSC Result: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) ने आज, 13 मई 2025 मंगलवार को कक्षा 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस बार एसएससी परीक्षा में 94.10 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र आधिकारिक वेबसाइट sscresult.mahahsscboard.in. पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
लड़कियों का पास प्रतिशत रहा लड़कों से कम
अधिकारियों ने बताया कि लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ दिया। उनका कुल पास प्रतिशत 96.14 रहा, जबकि 92.31 प्रतिशत लड़के परीक्षा में सफल हुए।
कोंकण सर्वश्रेष्ठ तो नागपुर रहा सबसे निचले पायदान पर
बोर्ड के अध्यक्ष शरद गोसावी ने बताया कि आठ संभागों में कोंकण संभाग 98.82 प्रतिशत के साथ शीर्ष पर रहा, जबकि नागपुर 90.78 प्रतिशत के साथ सबसे निचले स्थान पर रहा।
अन्य संभागों में, कोल्हापुर में 96.87 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, उसके बाद मुंबई (95.84), पुणे (94.82), नासिक (93.04), अमरावती (92.95), छत्रपति संभाजीनगर (92.82) और लातूर (92.77) का स्थान रहा।
बोर्ड के अनुसार, इस परीक्षा के लिए 15,58,020 छात्रों ने पंजीकरण कराया था और 15,46,579 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 14,55,433 छात्र उत्तीर्ण हुए। यह परीक्षा इस साल मार्च-अप्रैल में आयोजित की गई थी। बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि 62 में से 32 विषयों में 100 प्रतिशत परिणाम दर्ज किया गया।