महाराष्ट्र बोर्ड की ओर से दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा को टाले जाने की बात अफवाह है। कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर यह झूठी खबर सामने आई थी। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष ने इस बात को साफ किया है कि एचएससी और एसएससी 2022 परीक्षा पूर्व में तय किए गए अपने शेड्यूल के हिसाब से ही आयोजित की जाएगी।
हाल ही में बोर्ड द्वारा कोरोना की वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए एक समीक्षा बैठक की गई थी। इस बैठक में परीक्षाओं तो तय शेड्यूल के हिसाब से कराने का फैसला किया गया था। शेड्यूल के हिसाब से परीक्षाओं को फरवरी और मार्च के महीने में आयोजित किया जाएगा। हालांकि, स्कूल और कॉलेजों को मौखिक और प्रयोगिक परीक्षाएं अपने हिसाब से आयोजित कराने की छूट दी गई है। लिखित परीक्षी अपने तय दिनांक पर ही होंगी।
बोर्ड के अध्यक्ष शरद गोसावी ने मीडिया को बताया कि स्कूल और कॉलेज आंतरिक परीक्षाओं का आयोजन अपने हिसाब से कर सकते हैं। लेकिन, लिखित परीक्षा ऑनलाइन मोड में अपने तय समय पर ही होगी। हालांकि, परीक्षा से पहले परिस्थियों को देखकर फैसला किया जाएगा।