कैसे आया मामला पकड़ में?
यह घटना बुद्धवार की है। एक हाई स्कूल एग्जामिनेशन सेंटर पर इस गड़बड़ी का पता तब चला जब एक लड़की के बार-बार वॉशरूम जा रही थी। छात्रा के बार-बार शौचालय जाने से पर्यवेक्षकों को संदेह हुआ। तलाशी के दौरान उसका मोबाइल फोन जब्त किया गया। फोन की जांच में सामने आया कि परीक्षा शुरू होने से पहले ही प्रश्नपत्र एक व्हाट्सऐप समूह में साझा किया गया था। अधिकारियों के अनुसार उसी समूह में संभावित उत्तर भी भेजे गए थे।
एक अन्य विद्यार्थी से की जा रही पूछताछ
छात्रा के बयान के आधार पर एक अन्य विद्यार्थी से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच से संकेत मिले हैं कि एक निजी कोचिंग संस्थान से जुड़ा व्यक्ति पैसे लेकर प्रश्नपत्र साझा करने में शामिल हो सकता है।
इस मामले में सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही गई है।