फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra TET 2025: महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, 27 दिसंबर तक दर्ज करें आपत्ति

Sat, 20 Dec 2025 03:58 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Maharashtra TET 2025 Answer Key: महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद ने महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। पेपर 1 और पेपर 2 की आंसर की अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार 27 दिसंबर 2025 तक आंसर की पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
Answer Key - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Maharashtra TET 2025: महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद (MSCE) ने महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (MAHA TET 2025) की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। यह आंसर की उन सभी उम्मीदवारों के लिए जारी की गई है, जिन्होंने 23 नवंबर 2025 को आयोजित परीक्षा में भाग लिया था। आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट mahatet.in पर उपलब्ध कराई गई है।

विज्ञापन


आंसर-की पेपर 1 और पेपर 2 दोनों के लिए जारी की गई है। पेपर 1 उन अभ्यर्थियों के लिए होता है जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के लिए पात्रता प्राप्त करना चाहते हैं, जबकि पेपर 2 कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाता है।

संभावित स्कोर की गणना में मिलेगी मदद

महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद ने अलग-अलग विषयों और माध्यमों के अनुसार आंसर की के पीडीएफ जारी किए हैं। उम्मीदवार अपने प्रश्न पत्र के अनुसार सही आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं और अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। इससे वे रिजल्ट आने से पहले अपने संभावित अंकों का अंदाजा लगा सकते हैं। इसके साथ ही, बोर्ड ने उम्मीदवारों को आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने का भी मौका दिया है।

MAHA TET 2025: आपत्ति दर्ज करने की समय-सीमा

प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया सीमित समय के लिए खुली है। उम्मीदवार 19 दिसंबर 2025 से 27 दिसंबर 2025 तक अपनी आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं। तय तारीख के बाद भेजी गई आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

आपत्ति विंडो बंद होने के बाद MSCE सभी आपत्तियों की जांच करेगा। यदि किसी प्रश्न का उत्तर गलत पाया जाता है, तो उसे फाइनल आंसर की में सही किया जाएगा। फाइनल आंसर की जारी होने के बाद किसी भी तरह की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

MAHA TET 2025 Answer Key Download: आंसर की कैसे डाउनलोड करें

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
  • आधिकारिक वेबसाइट mahatet.in पर जाएं।
  • होमपेज पर MAHA TET 2025 आंसर की से जुड़ा लिंक खोजें।
  • आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना पेपर चुनें – पेपर 1 या पेपर 2।
  • विषय और माध्यम का चयन करें।
  • स्क्रीन पर पीडीएफ फॉर्मेट में आंसर की खुल जाएगी।
  • पीडीएफ डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
  • उत्तर जांचने से पहले अपने प्रश्न पत्र के सेट से आंसर की मिलान जरूर करें।
विज्ञापन

MAHA TET 2025 Objection: आंसर की पर आपत्ति कैसे दर्ज करें

आंसर की डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। प्रक्रिया इस प्रकार है:
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahatet.in पर जाएं।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • MAHA TET 2025 आंसर की आपत्ति लिंक पर क्लिक करें।
  • संबंधित पेपर, विषय और प्रश्न संख्या चुनें।
  • अपने अनुसार सही उत्तर दर्ज करें।
  • उत्तर के समर्थन में वैध कारण या संदर्भ अपलोड करें।
  • आपत्ति सबमिट करें।
  • अन्य प्रश्नों के लिए यही प्रक्रिया दोहराएं।
  • फाइनल सबमिशन से पहले सभी जानकारी ध्यान से जांच लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें