फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AP Inter Exam 2026: आंध्र प्रदेश बोर्ड इंटर की डेटशीट बदली, संशोधित समय सारणी जारी; नोट करें नई तिथियां

Sat, 20 Dec 2025 02:45 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AP Inter Exam 2026: आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट शिक्षा बोर्ड ने इंटर प्रथम और द्वितीय वर्ष परीक्षा 2026 का संशोधित टाइम टेबल जारी किया है। कुछ परीक्षाओं की तारीखें बदली गई हैं। संशोधित डेटशीट नीचे दी गई है।
 
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AP Inter Exam 2026 Revised Time Table: आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट शिक्षा बोर्ड (BIEAP) ने एपी इंटरमीडिएट प्रथम और द्वितीय वर्ष की थ्योरी परीक्षाओं 2026 का संशोधित टाइम टेबल जारी कर दिया है। News18 की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ परीक्षाओं की तारीखों में छुट्टियों के कारण बदलाव किया गया है।

विज्ञापन


संशोधित शेड्यूल के मुताबिक, एपी इंटर द्वितीय वर्ष (कक्षा 12) की जो परीक्षा पहले 3 मार्च 2026 को होनी थी, उसे अब 4 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा। वहीं, 20 मार्च 2026 को होने वाली द्वितीय वर्ष की परीक्षा को बदलकर 21 मार्च 2026 कर दिया गया है।

इसके अलावा, संशोधित टाइम टेबल में यह भी बताया गया है कि एपी इंटर प्रथम वर्ष की पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन और लॉजिक पेपर-1 की परीक्षा अब 21 मार्च 2026 को आयोजित होगी।
विज्ञापन


वहीं, एपी इंटर द्वितीय वर्ष की गणित पेपर 2A और सिविक्स पेपर-2 की परीक्षा अब 4 मार्च 2026 को कराई जाएगी। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, एपी इंटर द्वितीय वर्ष यानी कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी 2026 से शुरू होंगी, जबकि प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 23 फरवरी 2026 से शुरू होंगी।

इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा

एपी इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं 2026 एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। सभी थ्योरी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होंगी। कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से 23 मार्च 2026 तक चलेंगी।

एपी कक्षा 11 की परीक्षाएं 23 फरवरी से 24 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी। वहीं, सामान्य कोर्स के लिए इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 फरवरी से 10 फरवरी 2026 तक होंगी।

व्यावसायिक (Vocational) कोर्स की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 27 जनवरी से 10 फरवरी 2026 तक दो शिफ्टों में आयोजित की जाएंगी। सुबह की शिफ्ट 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर की शिफ्ट 2 बजे से 5 बजे तक होगी।

आंध्र प्रदेश इंटर 2nd ईयर टाइम टेबल 2026 (संशोधित)

तारीख विषय (रेगुलर / बैकलॉग)
23 फरवरी 2026 सेकेंड लैंग्वेज (तेलुगु, संस्कृत, उर्दू, हिंदी, तमिल, उड़िया, कन्नड़, अरबी, फ्रेंच, फारसी) – पेपर II
24 फरवरी 2026 सेकेंड लैंग्वेज – पेपर II
26 फरवरी 2026 इंग्लिश – पेपर II
28 फरवरी 2026 हिस्ट्री – पेपर II / बॉटनी – पेपर II
4 मार्च 2026 (संशोधित) मैथ्स – पेपर IIA / सिविक्स – पेपर II
6 मार्च 2026 जूलॉजी – पेपर II
9 मार्च 2026 मैथ्स – पेपर IIB
11 मार्च 2026 कॉमर्स – पेपर II / सोशियोलॉजी – पेपर II / फाइन आर्ट्स, म्यूजिक – पेपर II
13 मार्च 2026 फिजिक्स – पेपर II
16 मार्च 2026 ब्रिज कोर्स मैथ्स – पेपर II (Bi.PC छात्रों के लिए)
18 मार्च 2026 केमिस्ट्री – पेपर II
20 मार्च 2026 पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन – पेपर I / लॉजिक – पेपर I
23 मार्च 2026 पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन – पेपर II / लॉजिक – पेपर II
24 मार्च 2026 मॉडर्न लैंग्वेज – पेपर II / जियोग्राफी – पेपर II
विज्ञापन

AP इंटर 1st ईयर टाइम टेबल 2026 (संशोधित)

 
तारीख विषय (रेगुलर / बैकलॉग)
23 फरवरी 2026 सेकेंड लैंग्वेज (तेलुगु, संस्कृत, उर्दू, हिंदी, तमिल, उड़िया, कन्नड़, अरबी, फ्रेंच, फारसी) – पेपर I
25 फरवरी 2026 इंग्लिश – पेपर I
27 फरवरी 2026 हिस्ट्री – पेपर I / बॉटनी – पेपर I
2 मार्च 2026 मैथ्स – पेपर I (IA/IB)
5 मार्च 2026 बायोलॉजी – पेपर I (बॉटनी + जूलॉजी) / मैथ्स – पेपर IB / जूलॉजी – पेपर I / इकोनॉमिक्स – पेपर II
7 मार्च 2026 इकोनॉमिक्स – पेपर I
10 मार्च 2026 फिजिक्स – पेपर I
12 मार्च 2026 कॉमर्स – पेपर I / सोशियोलॉजी – पेपर I / फाइन आर्ट्स, म्यूजिक – पेपर I
14 मार्च 2026 सिविक्स – पेपर I / ब्रिज कोर्स मैथ्स – पेपर I (BiPC छात्रों के लिए)
17 मार्च 2026 केमिस्ट्री – पेपर I
21 मार्च 2026 (संशोधित) पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन – पेपर I / लॉजिक – पेपर I
24 मार्च 2026 मॉडर्न लैंग्वेज – पेपर I / जियोग्राफी – पेपर I
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें