पात्रता मानदंड: कौन दे सकता है परीक्षा?
- शैक्षिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से तीन साल की स्नातक डिग्री।
- न्यूनतम अंक: सामान्य वर्ग के लिए 50%, आरक्षित वर्ग के लिए 45%।
- गणित अनिवार्य: 10+2 या स्नातक स्तर पर गणित पढ़ा होना चाहिए।
आवेदन शुल्क
महाराष्ट्र और महाराष्ट्र से बाहर के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,200 रुपये है। हालांकि, आरक्षित श्रेणी के आवेदकों को आवेदन शुल्क के रूप में 1,000 रुपये का भुगतान करना होगा। यह शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से भुगतान किया जा सकता है।
MAH MCA CET 2025: ऐसे कर सकेंगे अप्लाई
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम में पूरी होगी। इसमें निम्नलिखित चरण शामिल हैं:
- सबसे पहले MAH MCA CET की आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org 2025 पर जाएं।
- होमपेज पर "CET (परीक्षा) पोर्टल 2025-26" टैब पर क्लिक करें।
- व्यक्तिगत विवरण के साथ पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
- आवश्यक फील्ड में संचार जानकारी, शैक्षिक योग्यता, परीक्षा केंद्र वरीयता और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करें।
- निर्देशों के अनुसार आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट पर क्लिक करें।