JOSAA counselling 2022: एएटी के लिए इस तारीख से करें आवेदन
जो भी उम्मीदवार आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट की परीक्षा को क्वालिफाई करेंगे उन्हें एएटी स्पेसिफिक च्वाइस के लिए आवेदन 17 सितंबर, 2022 से करने होंगे। इसी तारीख को आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट का परिणाम जारी किया जाना है। जोसा काउंसलिंग का आयोजन कुल 06 राउंड में किया जाएगा।
JOSAA counselling 2022: कौन कर सकेंगे आवेदन?
JEE MAIN और JEE Advanced 2022 परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार जोसा काउंसलिंग, 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि IIT में प्रवेश के लिए, केवल वही आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने JEE Advanced 2022 में सफलता प्राप्त की है।
JOSAA counselling 2022: इन संस्थानों में मिलेगा प्रवेश
ज्वाइंट सीट अलॉकेशन अथॉरिटी की ओर से आयोजितकिए जा रहे JOSAA counselling/जोसा काउंसलिंग का आयोजन 114 से अधिक संस्थानों में तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। इन संस्थानों में 23 आईआईटी, 31 एनआईटी, आईआईईएसटी शिबपुर, 26 आईआईआईटी और 33 अन्य कई सरकारी वित्त पोषित तकनीकी संस्थान शामिल हैं।