फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MAH MBA CET Result 2023: महाराष्ट्र एमबीए सीईटी के रिजल्ट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब तक जारी होंगे नतीजे

Mon, 29 May 2023 01:34 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MAH MBA CET Result 2023: महाराष्ट्र एमबीए सीईटी 2023 का रिजल्ट इस सप्ताह जारी होने की उम्मीद है। महाराष्ट्र राज्य सीईटी सेल द्वारा आधिकारिक परिणाम तिथि अभी तक घोषित नहीं की गई है।
विज्ञापन
Maharashtra CET cell - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MAH MBA CET Result 2023: महाराष्ट्र एमबीए सीईटी 2023 का रिजल्ट इस सप्ताह जारी होने की उम्मीद है। हालांकि, महाराष्ट्र राज्य सीईटी सेल द्वारा आधिकारिक तौर पर परिणाम जारी करने तिथि अभी तक घोषित नहीं की गई है।

विज्ञापन

महाराष्ट्र के कॉलेजों में एमबीए पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए आयोजित सामान्य प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट Mahacet.org पर MAH MBA CET रिजल्ट लिंक का लिंक सक्रिय हो जाएगा।
जिन उम्मीदवारों ने 25 और 26 मार्च, 2023 और 06 मई, 2023 को परीक्षा दी थी वे अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके अपना एमएएच सीईटी एमबीए परिणाम 2023 डाउनलोड कर सकेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

MAH MBA CET रिजल्ट 2023: चेक करने के स्टेप्स

  1. महाराष्ट्र एमबीए सीईटी 2023 का रिजल्ट देखने के लिए MAH CET की आधिकारिक वेबसाइट Mahacet.org पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होम पेज पर 'एमएएच एमबीए सीईटी रिजल्ट 2023' वाले लिंक पर क्लिक करें।
  3. आपके क्रेडेंशियल्स के साथ लॉग इन करें।
  4. परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा, इसमें अपना विवरण जांचें।
  5. इसे पीडीएफ के रूप में डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट भी ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें