फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MSBSHSE: शिक्षा मंत्री ने कहा, उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं छात्र

Fri, 17 Jul 2020 09:23 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Maharashtra HSC 2020
विज्ञापन
महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन, (MSBSHSE- Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education) ने गुरुवार को हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट यानि HSC कक्षा 12वीं की परीक्षा के परिणाम घोषित किए। इस साल परीक्षा में 90.66 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। बता दें कि बोर्ड पहली बार उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करेगा। छात्र  mahahsscboard.maharashtra.gov.in पर पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। MSBSHSE के अनुसार, 'कुल 14,13,687 छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए, जिनमें से 12,81,712 ने परीक्षा दी।' इस साल फरवरी और अप्रैल में परीक्षा आयोजित की गई थी।
विज्ञापन




राज्य के शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ के ट्वीट के अनुसार, एमएसबीएसएचएसई सत्यापन के लिए अपनी वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करेगा। दूसरी तरफ परिणाम घोषित होते ही मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सभी एचएससी छात्रों को बधाई दी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें