फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPPEB: परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानें मुख्य तिथियों की जानकारी

Thu, 06 Feb 2020 05:03 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
MPPEB परीक्षा 2020 मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (मध्य प्रदेश PEB) विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। ये शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट peb.mp.gov.in पर उपलब्ध हैं। बोर्ड ने प्री-पॉलिटेक्निक टेस्ट (पीपीटी), प्री-वेटनरी एंड फिशरीज एंट्रेंस टेस्ट (पीवी एंड एफटी), डिप्लोमा इन एनिमल हस्ब्री एंट्रेंस टेस्ट (डीएएचईटी), ग्रुप 3- सब इंजीनियर रिक्रूटमेंट टेस्ट, एएनआई ट्रेनिंग सिलेक्शन टेस्ट, प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट, जनरल नर्सिंग चयन टेस्ट और प्री-नर्सिंग चयन टेस्ट (PNST) की तारीखें जारी कर दी हैं ।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट में फ्लश करना गैरकानूनी, जानें दुनिया के ऐसे ही अजीबोगरीब कानून
विज्ञापन


महत्वपूर्ण तिथियां 
  • मई में, बोर्ड प्री-पॉलिटेक्निक टेस्ट (पीपीटी), प्रवेश परीक्षा 16 से 17 के बीच आयोजित करवाएगा। 
  • जबकि प्री-वेटनरी और फिशरीज एंट्रेंस टेस्ट और डिप्लोमा इन एनिमल हस्ब्री एंट्रेंस टेस्ट (डीएएचईटी) 24 मई को आयोजित होगा। 
  • जून में समूह 3 सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा 6 से 7 जून, ANM प्रशिक्षण चयन परीक्षा (ANMTST) - 2020 से 20 से 21 जून के बीच और प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट (PAT) 28 जून को आयोजित की जाएगी।
  • सामान्य नर्सिंग प्रशिक्षण चयन परीक्षा (GNTST) और प्री-नर्सिंग चयन परीक्षा (PNST) - 2020 के लिए परीक्षा 4 से 5 जुलाई, 2020 के बीच आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- peb.mp.gov के माध्यम से शेड्यूल की जांच कर सकते हैं ।
बता दें कि मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (एमपी टीईटी) के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 फरवरी को वेबसाइटों- peb.mponline.gov.in या pseb.mp.gov.in पर बंद कर दी गई थी ।
विज्ञापन

परीक्षा 25 अप्रैल, 2020 को दो पालियों में आयोजित होने वाली है। पहली पाली सुबह 8.50 बजे और दोपहर की पाली 1.50 बजे शुरू होगी।

शेड्यूल देखने के लिए यहां क्लिक करें...

ये भी पढ़ें- जब चांद पर खेला गया धरती का ये लोकप्रिय खेल, जानें कौन था वो खिलाड़ी

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें