जारी आदेश के अनुसार स्नातक के प्रथम, द्वितीय व तृतीय और स्नातकोत्तर के प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की शुरुआत 1 सितंबर से होगी। वहीं स्नातक के दूसरे व तीसरे वर्ष और स्नातकोत्तर के तीसरे सेमेस्टर में प्रवेश 30 अगस्त से शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला आपदा प्रबंधन समिति के परामर्श पर 50 फीसदी विद्यार्थियों के साथ ऑफलाइन कक्षाएं शुरू की जाएंगी। प्रयोगशालाओं में भी 50 फीसदी विद्यार्थियों की ही उपस्थिति होगी। इसके अलावा छात्रावासों और ग्रंथालय को भी विद्यालय शुरू होने के बाद चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा।