फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी बोर्ड : रेडियो व दूरदर्शन पर होगा शैक्षणिक कार्यक्रमों का प्रसारण, जानिए निर्धारित शेड्यूल

Mon, 05 Apr 2021 07:22 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • सुबह प्रसारित किया जाएगा हिंदी, गणित और अंग्रेजी विषयों का कार्यक्रम
  • शाम के प्रसारण में खेल, योग, कला, संगीत, यातायात नियम जैसे विषय शामिल
विज्ञापन
मध्य प्रदेश शिक्षा मंडल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने 1 अप्रैल से आठवीं तक के छात्रों के लिए दूरदर्शन और रेडियो पर शैक्षणिक कार्यक्रमों का प्रसारण करना शुरू कर दिया है। सुबह 10 से 11 बजे तक और शाम 5 से 5.30 बजे तक रेडियो पर और दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक दूरदर्शन पर यह शैक्षणिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें - सफलता की कहानी : पिता की जलती चिता को छोड़कर देने गई आईबीपीएस परीक्षा, पहले प्रयास में पाई सफलता
इन विषय आधारित शिक्षण कार्यक्रमों का हो रहा है प्रसारण 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक रेडियो पर पहली कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए पाठ्यपुस्तक आधारित हिंदी, गणित और अंग्रेजी विषयों का कार्यक्रम सुबह प्रसारित किया जा रहा है। वहीं शाम के प्रसारण में खेल, योग, कला, संगीत, यातायात नियम जैसे विषय शामिल हैं। दूरदर्शन पर छठी कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान, सामाजिक विज्ञान व गणित विषय पर आधारित शिक्षण कार्यक्रम का प्रसारण हो रहा है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें - MP Board Exam 2021: कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से स्थगित हुईं 10वीं व 12वीं की प्री-बोर्ड परिक्षाएं
 

नए शैक्षणिक सत्र 2021-22 को ऑनलाइन संचालित करने के निर्देश

डिजिलेप व डिजिटल लर्निंग एनहांसमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत पहली व दूसरी कक्षा के पाठ्यपुस्तक आधारित वीडियो और तीसरी से आठवीं कक्षा के दक्षता उन्नयन गतिविधि आधारित वीडियो प्रतिदिन व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से शिक्षकों, पालकों और विद्यार्थियों को उपलब्ध कराए जाने के आदेश दिए गए हैं। विद्यार्थियों का मूल्यांकन, शिक्षकों द्वारा इन वीडियो पर क्विज, प्रश्न आदि से सीखे गए विषयों के आधार पर किया जाएगा। प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए और विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर नए शैक्षणिक सत्र 2021-22 में कक्षाओं काे ऑनलाइन संचालित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - इतिहास : रॉयल इंडियन एयर फोर्स से भारतीय वायुसेना बनने तक का सफर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें