फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LU UGET Admission 2025: लखनऊ यूनिवर्सिटी यूजी एंट्रेंस की तारीखें घोषित, पांच जुलाई से शुरू होंगी परीक्षाएं

Wed, 02 Jul 2025 03:57 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Lucknow University UGET 2025: लखनऊ विश्वविद्यालय ने यूजी कोर्सेज की प्रवेश परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है। ये परीक्षाएं 5 जुलाई से शुरू होकर 12 जुलाई 2025 तक चलेंगी।
विज्ञापन
Lucknow University - फोटो : Lucknow University वेबसाइट से
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

LU Admission 2025: लखनऊ विश्वविद्यालय ने स्नातक (UG) प्रवेश परीक्षा 2025 का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, विभिन्न विषयों की प्रवेश परीक्षाएं 5 जुलाई से शुरू होकर 12 जुलाई 2025 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट ikounivadm.samarth.edu.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी, इसलिए अभ्यर्थियों को समय से पहले कार्ड डाउनलोड कर लेना चाहिए। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और एक वैध आईडी प्रूफ साथ लाना अनिवार्य है। परीक्षा 5 से 12 जुलाई के बीच आयोजित होगी।

Lucknow University UGET 2025: देखें परीक्षा कार्यक्रम

तिथि प्रोग्राम समय
05 जुलाई, 2025 डी फार्म सुबह 10:30 बजे – दोपहर 12:00 बजे
05 जुलाई, 2025 बीएससी (कृषि) दोपहर 2:30 बजे – शाम 4:00 बजे
07 जुलाई, 2025 बीएससी (जीव विज्ञान) (NEP) सुबह 10:30 बजे – दोपहर 12:00 बजे
07 जुलाई, 2025 बी.एल.एड. दोपहर 2:30 बजे – शाम 4:00 बजे
08 जुलाई, 2025 बीकॉम (NEP) सुबह 10:30 बजे – दोपहर 12:00 बजे
08 जुलाई, 2025 बीकॉम (एच) दोपहर 2:30 बजे – शाम 4:00 बजे
09 जुलाई, 2025 बीसीए सुबह 10:30 बजे – दोपहर 12:00 बजे
09 जुलाई, 2025 बीएससी (गणित) (NEP) दोपहर 2:30 बजे – शाम 4:00 बजे
10 जुलाई, 2025 बीबीए सुबह 10:30 बजे – दोपहर 12:00 बजे
10 जुलाई, 2025 एलएलबी (एकीकृत 5 वर्षीय) दोपहर 2:30 बजे – शाम 4:00 बजे
11 जुलाई, 2025 बीए सुबह 10:30 बजे – दोपहर 12:00 बजे
11 जुलाई, 2025 बीजेएमसी दोपहर 2:30 बजे – शाम 4:00 बजे
12 जुलाई, 2025 बीएफए / बीवीए सुबह 10:30 बजे – दोपहर 2:00 बजे
12 जुलाई, 2025 बी.वोक. (नवीकरणीय ऊर्जा) सुबह 10:30 बजे – दोपहर 12:00 बजे
विज्ञापन

LU UG Admit Card 2025: ऐसे करें डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर ikounivadm.samarth.edu.in जाएं।
  • होमपेज पर "Download Admit Card" या "UG Entrance Admit Card 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • अब लॉगिन पेज खुलेगा, वहां मांगी गई जानकारी - जैसे रजिस्टर्ड ईमेल आईडी, पासवर्ड, कैप्चा कोड आदि भरें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद "Login" बटन पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
  • उसे चेक करें और फिर "Download" पर क्लिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें