फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan PTET Result: राजस्थान पीईटीईटी में हो गए हैं पास? जानिए काउंसलिंग से लेकर एडमिशन तक की पूरी जानकारी

Wed, 02 Jul 2025 03:30 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajasthan PTET Result 2025: राजस्थान पीटीईटी का रिजल्ट जारी हो चुका है। अब वे सभी छात्र जो परीक्षा में सफल हुए हैं, उन्हें काउंसलिंग से लेकर कॉलेज में एडमिशन तक की प्रक्रिया को समझना और समय पर पूरा करना जरूरी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan PTET Result: राजस्थान पीटीईटी 2025 परीक्षा के परिणाम जारी हो चुके हैं। दो वर्षीय बीएड और चार वर्षीय बीए-बीएड/बीएससी-बीएड कोर्स में एडमिशन लेने वाले छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.in पर जाकर देख सकते है। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर या नाम और जन्मतिथि का उपयोग करना होगा।

विज्ञापन


राजस्थान पीटीईटी परीक्षा के माध्यम से ही राज्य के सभी सरकारी और निजी शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेजों में दो वर्षीय बीएड और चार वर्षीय बीए-बीएड/बीएससी-बीएड कोर्स में एडमिशन दिया जाता है। 

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

रिजल्ट जारी होने के बाद सबसे पहला कदम है काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन। इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.in पर जाकर अपना विवरण भरना होगा। इस प्रक्रिया में आपका नाम, रोल नंबर, परीक्षा में प्राप्त अंक और अन्य जरूरी जानकारी मांगी जाएगी। रजिस्ट्रेशन के समय एक निर्धारित काउंसलिंग फीस ऑनलाइन जमा करनी होती है।

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

कॉलेज चॉइस फिलिंग और सीट अलॉटमेंट

रजिस्ट्रेशन के बाद अगला चरण होता है कॉलेज की पसंद भरना (choice filling)। अभ्यर्थी अपने रैंक और सुविधा के अनुसार राज्य के बीएड कॉलेजों की सूची से कई विकल्प चुन सकते हैं। चॉइस फिलिंग के बाद मेरिट और आरक्षण के अनुसार कॉलेज अलॉट किए जाएंगे। आरक्षण में SC, ST, OBC, EWS और PwD उम्मीदवारों को नियमानुसार लाभ मिलेगा। अगर पहली बार में सीट नहीं मिलती है तो दूसरे या तीसरे राउंड में मौका मिल सकता है। सीट मिलने की सूचना वेबसाइट और SMS के जरिए दी जाएगी।

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और प्रवेश

कॉलेज अलॉटमेंट के बाद चयनित उम्मीदवारों को अपने सभी शैक्षणिक और पहचान संबंधी दस्तावेजों के साथ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए संबंधित संस्थान में जाना होगा। वहां दस्तावेजों की जांच के बाद फीस जमा करनी होगी और अंतिम प्रवेश की पुष्टि हो जाएगी। यदि किसी कारणवश सीट खाली रह जाती है, तो आगे की राउंड में फिर से विकल्प मिल सकते हैं। इसलिए काउंसलिंग की हर सूचना पर नजर रखना जरूरी है।
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • PTET स्कोर कार्ड / रैंक कार्ड
  • PTET आवेदन फॉर्म की प्रति (प्रिंट आउट)
  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • स्नातक डिग्री की मार्कशीट और प्रमाण पत्र (दो वर्षीय बीएड वालों के लिए)
  • आधार कार्ड या अन्य कोई पहचान पत्र (जैसे पैन कार्ड/वोटर ID)
  • निवासी प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
  • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/EWS उम्मीदवारों के लिए)
  • साथ ही गैर क्रीमी लेयर सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ (3-4)
  • स्थानांतर पत्र (Transfer Certificate)
  • चरित्र प्रमाण पत्र (Character Certificate)
  • डिक्लरेशन फॉर्म (यदि कॉलेज द्वारा मांगा जाए)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें