लखनऊ विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरने का एक और मौका दिया है। विश्वविद्यालय ने परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख आगे बढ़ा दी है। जिन विद्यार्थियों ने अभी तक परीक्षा फॉर्म नहीं भरे हैं, उनके पास अभी पांच दिन और बचे हैं। दरअसल, विश्वविद्यालय ने परीक्षा फॉर्म भरने की आखिरी तिथि 6 अगस्त कर दी है। इसे लेकर यूनिवर्सिटी ने आधिकारिक अधिसूचना भी निकाली है, जो कि उसके वेबसाइट पर मौजूद है।