क्या है पूरा मामला?
दरअसल, हाल में ही लार्सन एंड टुब्रो के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यन ने कर्मचारियों को रविवार को और सप्ताह में 90 घंटे काम करने की वकालत की है।
सुब्रमण्यन ने कर्मचारियों के साथ बैठक के दौरान कहा, "मुझे खेद है कि मैं आपसे रविवार को काम नहीं करवा पा रहा हूँ। अगर मैं आपसे रविवार को काम करवा पाता, तो मुझे बहुत खुशी होती।" उन्होंने आगे पूछा, "आप घर पर बैठकर क्या करते हैं? आप अपनी पत्नी को कितनी देर तक घूर सकते हैं?"