फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nursery Admissions: 50 से कम अंक लाने वालों की राह होगी मुश्किल, स्कूलों ने 50 से 95 अंक वालों को पहले दी जगह

Sat, 11 Jan 2025 09:22 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Nursery Admissions in Delhi: दिल्ली के निजी स्कूलों में नर्सरी में दाखिले के लिए 50 से कम अंक लाने वालों की राह  मुश्किल होगी, क्योंकि ज्यादातर स्कूलों ने 50 से 95 अंक वालों को जगह दी है। स्कूल एक समान अंक वाले बच्चों के लिए लॉटरी निकालेंगे।
विज्ञापन
Nursery Admissions in Delhi - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Nursery Admissions in Delhi: दिल्ली के 1700 से अधिक निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में नर्सरी में दाखिले के लिए पचास से कम अंक वाले बच्चों के दाखिले की राह मुश्किल होगी। इसका अंदाजा मानकों में मिले अंकों की सूची से लगाया जा सकता है। अधिकतर निजी स्कूलों ने शुक्रवार को दाखिला मानकों में मिले अंकों के आधार पर सूची जारी कर दी। सूची में दाखिले को लेकर स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो गयी। सूची में एक समान अंक प्राप्त करने वाले बच्चों की संख्या ज्यादा होने के कारण स्कूल लॉटरी निकालेंगे। 

विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय के दाखिला शेड्यूल के अनुसार शुक्रवार को मानकों में मिले अंकों के आधार पर जारी सूची में अधिकतम 100 से 70 अंक वालों को जगह दी है। इसमें भी एक समान अंक होने पर कुछ स्कूल लॉटरी निकालेंगे। दाखिले के लिए पहली सूची प्रतीक्षा सूची के साथ 17 जनवरी को जारी होगी।

50 से कम अंक प्राप्त करने वाले बच्चों के दाखिले की राह मुश्किल होगी। स्कूलों ने सबसे अधिक अंक नेबरहुड (पड़ोस) मानक को ही दिए हैं। स्कूलों ने दाखिला मानकों में मिले अंकों की सूची अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी। अभिभावक वेबसाइट पर जाकर अंक देख सकते हैं।
विज्ञापन

सभी स्कूल 17 जनवरी को पहली सूची जारी करेंगे 

दक्षिण दिल्ली स्थित इंडियन स्कूल ने 40-80 अंक प्राप्त करने वाले 1632 बच्चों की सूची जारी की है। इसमें छंटनी करके 686 बच्चों को लॉटरी के लिए बुलाया है। सेंट जेवियर सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने 765 बच्चों की सूची जारी की है। जिन्हें 10 से 85 अंक तक दिए गए हैं। रोहिणी स्थित माउंट आबू स्कूल ने अपनी सूची में 80-100 अंक पाने वालों को जगह दी है।

ओखला स्थित हमदर्द पब्लिक स्कूल ने 1867 बच्चों की सूची जारी की है, जिन्हें 100 अंक दिए गए हैं। द्वारका स्थित बीजीएस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ने 901 बच्चों की सूची जारी की है, जिन्हें 50-95 अंक तक मिले हैं। स्कूल ने सबसे अधिक 70 अंक नेबरहुड (पड़ोस) के लिए ही दिए हैं। सभी स्कूल 17 जनवरी को पहली सूची जारी करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें