लेखपाल का पद राजस्व विभाग का सबसे महत्वपूर्ण पद होता है। ग्रामीण स्तर पर जमीन का लेखा जोखा रखना एव भूमि से सम्बन्धित कार्यों को देखना लेखपाल का सबसे महत्वपूर्ण कार्य होता है। सरकार की नीतियों का ग्रामीण स्तर पर वास्तविक क्रियान्वयन लेखपाल के द्वारा ही होता है। ग्रामीण स्तर में कानून व्यवस्था को बनाये रखने में स्थानीय प्रशासन का पूरा सहयोग लेखपाल द्वारा ही किया जाता है।
उत्तर प्रदेश सरकार में लेखापाल ग्रुप C लेवल का पद है। इनका मुख्य काम कृषि भूमि का रिकॉर्ड रखना, चकबंदी, प्रमाण पत्र बनाना, ग्राम राजस्व रिकॉर्ड, गांव की भूमि का रिकॉर्ड और भूमि से कब्जा हटाना आदि है। लेखपाल को उत्तर प्रदेश में एक लेखाकार अधिकारी के रूप में भी जाना जाता है। लेखपाल को हर महीने वेतन कितना मिलता है, सुविधाएं क्या-क्या मिलती हैं, इसके साथ ही एक लेखपाल का प्रमोशन कहां तक होता है। इस सवला का जवाब हर कोई जानता चाहता है।
लेखपाल का वेतन
उत्तर प्रदेश में एक लेखपाल को अच्छी खासी सैलरी मिलती है। यूपी में लेखपाल का वेतन 15,000 रुपये से 60,000 रुपये + ग्रेड पे 2000/- प्रति माह रुपये है। लेखपालों को 7वें वेतन आयोग के तहत यूपी में सैलरी दी जाती है।
लेखपाल को मिलती हैं ये सुविधाएं
उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर लेखपाल को नई पेंशन योजना के तहत पेंशन दी जाएगी। इन सभी लाभों के साथ यूपी लेखपाल को अवकाश यात्रा रियायत, ग्रुप बीमा, एचआरए और चिकित्सा सुविधाओं जैसी सेवाओं का भी लाभ मिलता है। यूपी लेखपाल को हाउस कंस्ट्रक्शन लोन और वाहन व्यय भी प्रदान किया जाता है।
लेखपाल का प्रमोशन
उत्तर प्रदेश में लेखपाल के प्रमोशन के लिए उम्मीदवारों को विभागीय परीक्षा देनी होती है। उन परीक्षाओं को पास करने के बाद उम्मीदवारों को रेवेन्यू इंस्पेक्टर के पद पर प्रमोट किया जाता है। बता दें कि यूपी में लेखपालों का प्रमोशन अनुभव के आधार पर किया जाता है।