फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरव्यू देने जा रहें हैं तो इन 4 बातों का रखें खास ख्याल, यकीनन बनेगी बात

Mon, 20 Aug 2018 06:32 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

नए दौर में इंटरव्यू के तौर तरीकों में प्रतिदिन बदलाव देखे जा रहे हैं। आजकल हर संस्थान समय के महत्व को समझते हुए ऑनलाइन इंटरव्यू लेने के नए-नए तरीके लागू कर रहे हैं। इस तकनीकरण के दौर में अब वीडियो और ऑडियो कॉल्स की प्रेक्टिस करें, ताकि उनकी फेस टू फेस कम्युकेशन और वीडियो कॉल स्किल्स में सुधार हो सके। टेक्नोलॉजी के दौर में गैमिफिकेशन के माध्यम से मनोविज्ञान को समझना, डिजाइन सिद्धांतों को समझना आसान हो गया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कुछ महत्वपूर्ण स्किल्स

फेस टू फेस कम्युनिकेशन और वीडियो कॉल स्किल्स
फेस टू फेस कम्युनिकेशन के दौरान आत्मविश्वाश के साथ सवालों का जवाब देना चाहिए। सवालों के जवाब बेबाकी से बताते हुए डर का भाव चेहरे पर नहीं झलकना चाहिए। स्काइप एप्लिकेशन ,वीडियो चेट और फेस टू फेस कम्युनिकेशन इंटरव्यू के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। यह तरीका बेहद यूनिक है। 
 
किस ड्रेस का करें चयन 
साक्षात्कार देने के लिए फॉर्मल ड्रेस का चयन करें। यदि संभव हो तो साक्षात्कार से पहले कंपनी ड्रेस कोड के बारे में जान लें। 

बोल-चाल का तरीका और कैसे बने अच्छे श्रोता
यदि आप साक्षात्कार्ता को गंभीरता से सुनना पंसद करेंगेतो जाहिर तौर पर आप इंटरव्यू के दौरान घबराहट महसूस नहीं करेंगे। वीडियो कॉल्स पर ज्यादा इशारों में सवालों के जवाब नहीं देने चाहिए, इससे बात समझने में दिक्कत आती है। 

गैमिफिकेशन के जरिए इंटरव्यू
टेक्नोलॉजी के दौर में गैमिफिकेशन के माध्यम से मनोविज्ञान को समझना, डिजाइन सिद्धांतों को समझना आसान है। ऐसा नहीं है कि गैमिफिकेशन कुछ नई तकनीक है। फेसबुक एप के जरिए व्यक्ति के दिमाग को पढ़कर उस व्यक्ति की एक्टिविटी को जानना बहुत आसान है। एक भर्ती परिदृश्य में, गैमिफिकेशन का उपयोग भर्ती करने वालों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है। उम्मीदवार कितनी जल्दी सीखते हैं, उनकी प्रक्रियाओं, व्यवहार को समझने के काम आती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें