बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने सत्र 2025-26 के मैट्रिक व इंटर के डमी एडमिट कार्ड जारी करके स्कूल को दे दिए हैं। बच्चे अपने विद्यालय से इसे ले सकते हैं। डमी कार्ड में जो जानकारी लिखी है वही फाइनल एडमिट कार्ड में जाएगी, इसलिए परीक्षार्थी अच्छे से इसकी जांच कर लें। अगर डमी एडमिट कार्ड में कोई गलती दिख रही है, तो चार दिसंबर 2025 तक उसे ठीक करा लें। इसके बाद कोई मौका नहीं मिलेगा। गलती सुधारने का जिम्मा विद्यालय का होगा, छात्र ऑनलाइन कुछ नहीं कर सकते।
इन गलतियों में हो सकता है सुधार
डमी एडमिट कार्ड में परीक्षार्थी के नाम व जन्मतिथि में, उसके माता-पिता के नाम में, फोटो, हस्ताक्षर, लिंग (लड़का/लड़की), जाति, धर्म