ऐसे में इन छात्रों के आवेदन होने मुश्किल है। आवेदन न होने की दशा में ये छात्र छात्रवृत्ति से वंचित रह जाएंगे। स्कूलों ने विभाग से पोर्टल को कुछ समय के लिए और खोले जाने की मांग की है।
ये मिलती है छात्रवृत्ति
कक्षा एक से पांच तक- 600 रुपये
कक्षा छह से आठ तक- 960 रुपये
कक्षा नौ, दस के लिए- 2250 रुपये
कक्षा 11 और 12 के लिए- 2750 रुपये
पोर्टल के बंद होने की अंतिम तिथि 31 जनवरी ही तय की गई है। छुट्टी की वजह से कुछ स्कूलों से छात्रों के आवेदन नहीं हो पाए है। स्कूलों की मांग पर विचार किया जा रहा है। विभाग का प्रयास रहेगा कि कुछ समय के लिए और पोर्टल खुल जाए।
अनुराग शंखधर, जिला समाज कल्याण अधिकारी