फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AICET: तकनीकी कॉलेजों में 30 तक दाखिले का आखिरी मौका, कामकाजी पेशेवर काम के साथ कर सकते हैं बीटेक-डिप्लोमा

Sun, 29 Oct 2023 05:36 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

खास बात यह है कि आर्थिक समेत अन्य दिक्कतों के कारण जिन लोगों ने अभी पढ़ाई बीच में छोड़ दी थी। उन कामकाजी पेशेवरों को बीटेक और इंजीनियरिंग डिप्लोमा की पढ़ाई पूरी करने के लिए तकनीकी कॉलेजों में चयनित कॉलेजों में इवनिंग शिफ्ट में मौका उपलब्ध करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विदेशी छात्र (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, आर्किटेक्चर समेत अन्य तकनीकी पाठ्यक्रम में यदि आप दाखिले से चूक गए हैं तो फिर 30 अक्तूबर तक दाखिला का मौका अभी उपलब्ध है। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) से मान्यता प्राप्त कॉलेजों में छात्र विभिन्न डिग्री प्रोग्राम में सोमवार तक दाखिला ले सकते हैं।

खास बात यह है कि आर्थिक समेत अन्य दिक्कतों के कारण जिन लोगों ने अभी पढ़ाई बीच में छोड़ दी थी। उन कामकाजी पेशेवरों को बीटेक और इंजीनियरिंग डिप्लोमा की पढ़ाई पूरी करने के लिए तकनीकी कॉलेजों में चयनित कॉलेजों में इवनिंग शिफ्ट में मौका उपलब्ध करवाया जा रहा है।

एआईसीटीई के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यदि कोई छात्र किसी कारण से दाखिला लेने से चूक गए हैं तो फिर वे देरी न करें। अदालत के आदेश पर शैक्षणिक कैलेंडर 2023-24 में बदलाव किया गया है। हालांकि, ओडीएल/ऑनलाइन पाठ्यक्रम की पेशकश करने वाले संस्थानों को अनुमोदन देने की अंतिम तिथि और मुक्त और दूरस्थ शिक्षा/ऑनलाइन शिक्षण मोड (पहले और दूसरे सत्र) में पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि यूजीसी नीति के अनुसार होगी। अधिक जानकारी के लिए छात्र एआईसीटीई की आधिकारिक वेबसाइट को चेक कर सकते हैं।

कामकाजी पेशेवरों को पढ़ाई पूरी करने के लिए सीधे दूसरे वर्ष में दाखिला

विज्ञापन

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तकनीकी कॉलेजों में पहली बार कामकाजी पेशेवरों को बीटेक और इंजीनियरिंग डिप्लोमा पूरा करने का मौका दिया जा रहा है। इस योजना के उम्मीदवार भी 30 अक्तूबर आवेदन कर सकते हैं। पाॅलिटेक्निक से डिप्लोमा पासआउट कामकाजी पेशवरों को बीटेक /बीई और आईटीआई पासआउट को डिप्लोमा में नियम पूरे करने पर सीधे दूसरे वर्ष में सीट मिलेगी। इसके लिए 137 कॉलेजों में 306 कोर्स में बीटेक की 9180 सीट और 174 कॉलेजों में 360 कोर्स में डिप्लोमा के लिए 10800 सीटों पर दाखिले को मंजूरी मिली है। इसमें 40 फीसदी तक क्रेडिट ऑनलाइन कोर्स से भी जुटा सकते हैं।

दाखिले के नए नियम

  1. एक संस्थान अधिकतम तीन एनबीए मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम में ही पढ़ाई करवा सकेगा।
  2. प्रति जिले से सिर्फ चार संस्थानों को इन पाठ्यक्रम में पढ़ाई की अनुमति होगी।
  3. प्रति पाठ्यक्रम अधिकतम 30 छात्र और न्यूनतम 10 छात्र होने अनिवार्य हैं।
  4. एक वर्ष के कार्य अनुभव वाले मान्यता प्राप्त उद्योगों, संगठनों में काम करने वाले पेशेवरों को डिग्री या डिप्लोमा में दाखिले से पहले अपने नियोक्ता से एनओसी जमा करना अनिवार्य है।
  5. कामकाजी पेशेवरों के ऑफिस से 50 किलोमीटर दूरी तक वाले कॉलेज में दाखिला मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें