फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Language Controversy: दक्षिणी राज्यों में भर्ती परीक्षा की भाषा पर विवाद, सीआरपीएफ ने जारी किया स्पष्टीकरण

Wed, 12 Apr 2023 08:09 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Language Controversy: तमिलनाडु और तेलंगाना के नेताओं द्वारा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) भर्ती परीक्षा में केवल हिंदी और अंग्रेजी के उपयोग पर आपत्ति जताने के बाद सीआरपीएफ ने स्पष्टीकरण जारी किया है। 
विज्ञापन
CRPF Recruitment Languages Controversy - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CRPF Recruitment Language Controversy: तमिलनाडु और तेलंगाना के नेताओं द्वारा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) भर्ती परीक्षा में केवल हिंदी और अंग्रेजी के उपयोग पर आपत्ति जताने के बाद सीआरपीएफ ने स्पष्टीकरण जारी किया है। 

विज्ञापन

राज्यों के नेताओं की ओर से 9,212 पदों के लिए सीआरपीएफ भर्ती परीक्षा के पेपर की भाषा में कन्नड़ की उपेक्षा को लेकर केंद्र सरकार को कोसा गया था। इसके बाद सीआरपीएफ ने परीक्षा की भाषाओं को लेकर अपना पक्ष रखा है। 

 

CRPF Recruitment क्षेत्रीय भाषाओं में कभी भी लिखित परीक्षा नहीं हुई : सीआरपीएफ

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की ओर से कहा गया कि कथित तौर पर परीक्षा पेपर में से पूर्व में प्रचलित क्षेत्रीय भाषा को हटाने की बात सरासर गलत एवं निराधार है। सीआरपीएफ की ओर से इन-हाउस भर्ती के लिए क्षेत्रीय भाषाओं में कभी भी लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की गई। इसलिए यह कहना कि पेपर की भाषाओं में से कन्नड़ को हटाया गया है, सरासर गलत है। 

 

CRPF Recruitment परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी द्विभाषी मोड में ही होती रही

सीआरपीएफ ने एक बयान में कहा कि वह एसएससी के माध्यम से सीटी/जीडी और इन-हाउस भर्ती के माध्यम से कॉन्स्टेबल (टेक एंड ट्रेड्समैन) की भर्ती कर रहा है। दोनों पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा केवल हिंदी और अंग्रेजी में द्विभाषी मोड में ही आयोजित की जाती रही है। 

 

विज्ञापन

CRPF Recruitment दक्षिणी राज्यों के उम्मीदवारों की भागीदारी हमेशा रहती है

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने स्पष्ट किया कि कॉन्स्टेबल (टेक एंड ट्रेड्समैन) जनरल ड्यूटी की पिछली भर्तियों में, कंप्यूटर आधारित परीक्षा केवल अंग्रेजी और हिंदी भाषाओं में आयोजित की जाती थी और तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश जैसे दक्षिणी राज्यों के उम्मीदवारों की भागीदारी सामान्य पाई गई थी। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें