फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KVS Teacher Re-Exam Admit Card: केवीएस शिक्षक भर्ती री-एग्जाम के प्रवेश-पत्र जारी, यहां से करें डाउनलोड

Fri, 10 Mar 2023 09:42 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

KVS Teacher Re-Exam Admit Card : केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की ओर से शिक्षक भर्ती पुन: परीक्षा 2022 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
Kendriya Vidyalaya Samiti (KVS) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Kendriya Vidyalaya Sangathan (KVS) Teacher Recruitrment Re Exam Admit Card 2022: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की ओर से शिक्षक भर्ती पुन: परीक्षा 2022 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। केवीएस शिक्षक भर्ती री-एग्जाम के लिए अपीयर होने वाले उम्मीदवार केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in के माध्यम से अपने प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : JEE Main 2023: बोर्ड परीक्षा में 75 फीसदी अंक नहीं है तो भी कर सकते हैं जेईई मेन में आवेदन, मौका 12 मार्च तक

विज्ञापन

 

Teacher Recruitment KVS ने रद्द कर दी थी 28 फरवरी को हुई परीक्षा

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की ओर से बताया गया कि संगठन ने अपरिहार्य कारणों से मुजफ्फरपुर डिजिटल सेंटर, बरिया रोड, दादर, अहियापुर, मुजफ्फरपुर बिहार सहित कुछ केंद्रों में 28 फरवरी, 2023 को आयोजित प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए केवीएस कंप्यूटर आधारित परीक्षा रद्द कर दी थी। उपरोक्त केंद्रों के उमीम्दवारों के लिए पुन: परीक्षा यानी री-एग्जाम 11 मार्च, 2023 को मुजफ्फरपुर डिजिटल सेंटर, बैरिया रोड, दादर, अहियापुर, मुजफ्फरपुर बिहार में आयोजित की जाएगी।
 

यह भी पढ़ें : Sarkari Naukri 2023 Live: विभिन्न राज्यों और केंद्रीय विभागों में निकलीं नौकरियां, जानें कहां-किसकी भर्ती?

 

 

विज्ञापन

KVS Teacher Bharti Re-Exam Admit Card: डाउनलोड करने के आसान चरण

 
  • चरण 1: केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं।
  • चरण 2: KVS टीचर एडमिट कार्ड 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • चरण 3: लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • चरण 4: आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • चरण 5: उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • चरण 6: भविष्य के संदर्भ के लिए उम्मीदवार परीक्षा प्रवेश-पत्र की हार्ड कॉपी या प्रिंट आउट संभाल कर रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें