फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KVS Exam Answer Key: केवीएस सीधी भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी, ऐसे दर्ज कराएं अपनी आपत्तियां

Fri, 17 Mar 2023 06:22 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

KVS Recruitment Exam Answer Key Out: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की ओर से सीधी भर्ती प्रतियोगी परीक्षा लाइब्रेरियन, एएसओ, एसएसए, स्टेनो ग्राफर ग्रेड 2, जेएसए और पीआरटी (पुनः परीक्षा) की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
Kendriya Vidyalaya Samiti (KVS) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

KVS Recruitment Exam Answer Key Out: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने सीधी भर्ती प्रतियोगी परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की ओर से सीधी भर्ती प्रतियोगी परीक्षा लाइब्रेरियन, एएसओ, एसएसए, स्टेनो ग्राफर ग्रेड 2, जेएसए और पीआरटी (पुनः परीक्षा) के पदों के लिए एक मार्च से 11 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवारों के स्व आकलन करने के लिए केवीएस की ओर से अपनी आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर उत्तर कुंजी उपलब्ध करा दी गई है। 

 

विज्ञापन

KVS Recruitment Answer Key आपत्तियों और चुनौतियों की विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी जांच

केवीएस उत्तर कुंजी से असंतुष्ट उम्मीदवारों को भी आपत्तियां उठाने की अनुमति दी जाएगी। आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि 20 मार्च है। यदि उत्तर कुंजी की चुनौती स्वीकार की जाती है अर्थात यदि उत्तर कुंजी में विषय विशेषज्ञों द्वारा कोई गलती देखी जाती है, तो एक नीतिगत निर्णय वेबसाइट पर अधिसूचित किया जाएगा और शुल्क वापस कर दिया जाएगा। चुनौतियों पर विषय विशेषज्ञों का निर्णय अंतिम होगा और आगे कोई कम्युनिकेशन नहीं किया जाएगा। 

 

KVS Answer Key Objection Fee शुल्क भुगतान सलाह

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे चुनौती देते वक्त या आपत्ति दर्ज करवाते समय शुल्क अपने स्वयं के क्रेडिट/डेबिट कार्ड से भुगतान करें, क्योंकि धन वापसी, यदि कोई हो तो संबंधित क्रेडिट/ डेबिट कार्ड खाते में ऑनलाइन स्थानांतरित की जाएगी।

 

विज्ञापन

KVS Recruitment Exam Answer Key: आपत्ति दर्ज कराने व चुनौती देने की आसान प्रक्रिया

जो उम्मीदवार उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं हैं, वे नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करके अपनी चुनौती प्रस्तुत या अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं:-
  1. उम्मीदवार अपने लॉग इन में उपलब्ध प्रयास किए गए प्रश्न पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।
  2. उत्तर कुंजी पर चुनौती या आपत्ति केवल ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएगी। 
  3. किसी अन्य माध्यम - ई-मेल या पोस्ट या व्यक्तिगत रूप से प्रस्तुत की गई चुनौतियों एवं आपत्तियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
  4. चुनौती दिए गए प्रति प्रश्न 1,000 रुपये का शुल्क क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से जमा करना होगा।
  5. जिन चुनौतियों या आपत्तियों के लिए उम्मीदवारों द्वारा शुल्क का भुगतान किया जाएगा, संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा केवल उनका ही सत्यापन किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें