फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KVS Class 1 Admission Merit List 2020: कुछ ही देर में जारी होगी लिस्ट, ऐसे चेक करें मेरिट 

Tue, 11 Aug 2020 12:09 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय कोदागू का नया भवन - फोटो : twitter
विज्ञापन

KVS Class 1 Admission Merit List 2020: केंद्रीय विद्यालय संगठन मंगलवार को केंद्रीय विद्यालयों में सत्र 2020-21 में पहली कक्षा में दाखिले के लिए मेरिट लिस्ट जारी करेगा। यह मेरिट लिस्ट बस कुछ ही देर में जारी की जाएगी। यह मेरिट सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। अभिभावक kvsangathan.nic के जरिए केंद्रीय विद्यालयों में पहली कक्षा में दाखिले के लिए जारी होने वाली मेरिट सूची देख सकते हैं। 

विज्ञापन


आधिकारिक वेबसाइट
kvsonlineadmission.kvs.gov.in
 
संस्थान द्वारा चयनित छात्रों के प्रोविजनल सूची के तीन सेट जारी किए जाएंगे। अगर पहली मेरिट सूची के बाद सीटें उपलब्ध रहेंगी, तो संस्थान 19 अगस्त को दूसरी मेरिट सूची और तीसरी 23 अगस्त को जारी करेगा। दाखिले के लिए फाइनल लिस्ट संबंधित स्कूलों द्वारा जारी होगी। इसके बाद आधिकारिक पोर्टल पर अभिभावक रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

ऑनलाइन मेरिट ऐसे चेक करें अभिभावक 
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in है।
- यहां होमपेज पर उपलब्ध "चेक एप्लिकेशन स्टेटस" लिंक पर क्लिक करें
- रजिस्टर्ड यूजर लॉगिन कोड, बच्चे के जन्म की तारीख आदि जानकारी भरें।
-इसके बाद बच्चे की मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।

केंद्रीय विद्यालय संगठन ने पहली कक्षा में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई से शुरू की थी। जो कि 7 अगस्त तक चली थी। इसके बाद अब मेरिट लिस्ट आनी है। संस्थान की तरफ से कुल तीन सूची जारी होगी। पहली आज होनी है और दूसरी व तीसरी 24 अगस्त व 28 अगस्त को जारी होगी। पिछले साल पहली कक्षा में दाखिले के लिए करीब 7.95 लाख आवेदन आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें