गुजरात विश्वविद्यालय ने अंतिम वर्ष की परीक्षा के पहले चरण को स्थगित कर दिया है। बता दें कि ये परीक्षा 21 अगस्त, 2020 से शुरू होने वाली थी। ध्यान दें कि ऑफलाइन परीक्षा को केवल यूजीसी के तहत पाठ्यक्रमों के लिए स्थगित किया गया है। मेडिकल काउंसिल और डेंटल काउंसिल जैसे परिषदों द्वारा संचालित पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा 21 अगस्त को होगी। यानि इन पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी। हालांकि, छात्र 16 अगस्त तक ऑनलाइन परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
मुख्य जानकारी-
- विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि परीक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आयोजित की जाएगी।
- ऑफलाइन मोड सभी स्थानीय छात्रों के लिए लागू होगा, जबकि ऑनलाइन मोड उन छात्रों द्वारा उपयोग करने योग्य होगा जो उस शहर से दूर हैं या किसी कारणवश ऑनलाइन परीक्षा देने में असमर्थ हैं।जैसा कि परीक्षा के लिए नियंत्रक कल्पा वोरा ने बताया था कि परीक्षा दो तरह से आयोजित की जाएगी, ऑनलाइन परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्न, MCQ प्रारूप में होगी।
- जबकि ऑफलाइन परीक्षा वर्णनात्मक प्रारूप में होगी। छात्रों को दोनों मोड में से किसी एक को चुनने का विकल्प दिया जाएगा।
- परीक्षा हाल ही में जारी किए गए यूजीसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार दो घंटे के लिए होगी।
- इसके अलावा छात्र जिला स्तर के केंद्रों का चयन भी कर सकते हैं।
- दोनों परीक्षाएं 50 अंकों की होगी। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि परीक्षा एक ही समय में आयोजित की जाएगी या नहीं।
- उम्मीद है कि यूनिवर्सिटी जल्द ही इसकी जानकारी भी दे देगी। हाल ही में परीक्षा आयोजित करने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा एक परिपत्र जारी किया गया था।
- परिपत्र के अनुसार, जहां विभाग स्तर के प्रश्नपत्र पहले ही आयोजित किए जा चुके हैं वहां परीक्षाएं आयोजित नहीं की जाएंगी। गुजरात विश्वविद्यालय छात्रों को उन परीक्षा केंद्रों की एक सूची प्रदान करेगा, जहां से वे आसानी से परीक्षा देने में सक्षम होंगे।
- मध्यवर्ती सेमेस्टर के छात्रों का मूल्यांकन केवल आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर किया जाएगा। गुजरात विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर नवीनतम अपडेट देखें।