पात्रता मानदंड
केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के प्रवेश दिशानिर्देश 2025-26 के अनुसार, बालवाटिका-1, 2 और 3 के लिए 31 मार्च 2025 तक बच्चे की उम्र क्रमशः 3 से 4 वर्ष, 4 से 5 वर्ष और 5 से 6 वर्ष होनी चाहिए। सीटों का आरक्षण इन्हीं दिशानिर्देशों के तहत किया जाएगा।
और भी पढ़ें:- बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट कहां देखें? यहां मिलेगा लिंक; तुरंत कर लें पंजीकरण
आरटीई अधिनियम 2009 के तहत 25% सीटें आरक्षित हैं, जिसके तहत प्रवेश लेने वाले बच्चों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। साथ ही, आरटीई कोटे के तहत प्रवेश पाने वाले बच्चों को कक्षा 1 में दाखिला मिलने के बाद कक्षा 8 तक छूट और रियायतें मिलती रहेंगी।
बालवाटिका-1 और 3 के लिए ड्रा की नई तिथि 28 मार्च
केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने बालवाटिका-1 और 3 के लिए ड्रा की तारीख बदलकर 28 मार्च कर दी है, जो पहले 26 मार्च को प्रस्तावित थी। अभिभावकों को यह ध्यान रखना जरूरी है कि आवेदन तभी सबमिट माना जाएगा जब उन्हें ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल से आवेदन सबमिशन कोड प्राप्त हो जाएगा। बिना इस कोड के उनका आवेदन डेटा मान्य नहीं होगा। बालवाटिका (स्तर 1, 2 और 3) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 24 मार्च है, और यह प्रक्रिया रात 10 बजे तक बंद हो जाएगी।