फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EWS Admission: डीजी और ईडब्ल्यूएस छात्रों के लिए बड़ी राहत, दाखिले के हफ्तेभर में मिलेगी मुफ्त वर्दी और किताबे

Fri, 07 Mar 2025 09:14 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Delhi EWS Admission: शिक्षा निदेशालय ने निजी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि डीजी और ईडब्ल्यूएस छात्रों को दाखिले के एक हफ्ते के भीतर मुफ्त वर्दी और किताबें उपलब्ध कराई जाएं।
विज्ञापन
Delhi EWS Admission - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Delhi EWS Admission: निजी स्कूलों में आरक्षित आर्थिक पिछड़ा वर्ग (EWS) और वंचित वर्ग (DG) श्रेणी की सीटों पर चयनित उम्मीदवारों को मुफ्त किताबें, वर्दी और लेखन सामग्री दाखिले के एक हफ्ते के अंदर मिलेगी। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय की निजी स्कूल शाखा की उप शिक्षा निदेशक सुशिता बीजू ने दिशा-निर्देश जारी किए है।

विज्ञापन


निदेशालय के अनुसार स्कूल ईडब्ल्यूएस/डीजी श्रेणी के तहत दाखिला पाने वाले छात्रों से ट्यूशन फीस नहीं लेंगे। स्कूलों को जोन की उप समिति की सिफारिश के अनुसार उम्मीदवार के स्कूल में रिपोर्ट करने की तारीख से एक सप्ताह के अंदर प्रत्येक छात्र को मुफ्त किताब, स्कूल वर्दी, लेखन सामग्री प्रदान करनी होगी। स्कूल ईडब्ल्यूएस/डीजी श्रेणी के बच्चों के माता-पिता सहित सभी अभिभावकों के लिए एक परिचय सत्र आयोजित करेंगे। 

जोन/डीएमसी की उप समिति द्वारा पारित आदेश अंतिम होगा। अनुशंसित उम्मीदवार को प्रवेश देने के लिए स्कूल बाध्य होंगे। जोन की उप समिति द्वारा की गई जांच के अलावा उम्मीदवार को किसी और जांच के अधीन नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

निजी स्कूलों के लिए जारी दिशानिर्देश

यदि कोई स्कूल इन दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करता है तो ऐसे स्कूलों के खिलाफ नियमों और प्रावधानों के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। निदेशालय ने दाखिला को लेकर यह भी स्पष्ट किया है कि कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ में चयनित होने के बाद उम्मीदवार का स्कूल किसी भी परिस्थिति में बदला नहीं जाएगा।

फर्जी दस्तावेज मिलने पर स्कूल आवंटन रद्द कर देंगे। दस्तावेज सत्यापन के लिए रिपोर्ट करने में विफल होने पर उम्मीदवारी रद्द होगी। वहीं, ईडब्ल्यूएस दाखिले में अभिभावकों का मार्गदर्शन करने वाले मिशन तालीम के संस्थापक एकरामूल हक ने बताया कि अभी वर्तमान में चयनित उम्मीदवारों को मोबाइल पर स्कूल आवंटन के संबंध में जो एसएमएस प्राप्त हो रहे है वह अंग्रेजी भाषा में है। इसको लेकर हमारी मांग है कि यह संदेश हिंदी में भेजे जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें