KVS Admission 2023: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने शैक्षणिक वर्ष के लिए 2023-24 के लिए कक्षा 1 में प्रवेश के लिए तिथियों की घोषणा कर दी है। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 27 मार्च 2023 से शुरू होगी। केवीएस पहली कक्षा में प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाना होगा।