फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवीएस: कोरोना महामारी की वजह से रद्द हुई कक्षा नौवीं की प्रवेश परीक्षा, हुए ये बड़े बदलाव

Fri, 30 Apr 2021 12:28 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

देश में कोरोना महामारी की भयावह परिस्थितियों को देखते हुए केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने कक्षा पहली में दाखिले की घोषणा अब 30 अप्रैल 2021 के बाद की जाएगी। 
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना महामारी की भयावह परिस्थितियों को देखते हुए केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने कक्षा पहली से लेकर नौवीं तक के दाखिले की प्रक्रिया में बदलाव किए हैं। केवीएस ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना के मुताबिक कक्षा पहली में दाखिले की घोषणा 23 अप्रैल 2021 को की जानी थी, किंतु अब यह एलान 30 अप्रैल 2021 के बाद किया जाएगा। 

विज्ञापन

केवीएस ने रद्द की कक्षा नौवीं की प्रवेश परीक्षा
केवीएस ने सबसे बड़ा बदलाव कक्षा नौवीं की प्रवेश परीक्षा में किया है। बता दें केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा नौंवी में प्रवेश पाने के लिए परीक्षा देनी होती है। लेकिन इस बार वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए प्रवेश परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। वहीं राज्य में कोविड-19 के हालातों को देखते हुए कक्षा दूसरी से लेकर कक्षा नौवीं तक की दाखिले की सूची कब जारी होगी, इसकी जिम्मेदारी संबंधित राज्य के केवीडीसी को सौंप दी गई है।
20 अप्रैल से 27 अप्रैल तक पूरी होनी थी दाखिले की प्रक्रिया
गौरतलब है कि, कक्षा दूसरी से लेकर कक्षा नौवीं तक के लिए आवेदन की प्रक्रिया 8 अप्रैल से शुरू होकर 15 अप्रैल तक सक्रिय रही थी। वहीं केंद्रीय विद्यालयों द्वारा 20 अप्रैल से 27 अप्रैल तक दाखिले की प्रक्रिया पूरी की जानी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें