फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KTU Exams 2020: एक जुलाई से होने वाली एपीजे अब्दुल कमाल टेक्नोलॉजिकल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं स्थगित

Mon, 29 Jun 2020 07:02 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी ( फाइल फोटो)
विज्ञापन

KTU Exam 2020: एपीजे अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (KTU) ने एक जुलाई से होने वाली परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। विश्वविद्यालय ने सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। केटीयू ने कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण को देखते हुए यह फैसला लिया है। विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर एमएस राजश्री का कहना है कि परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय केटीयू की सिंडिकेट स्टैंडिंग कमेटी द्वारा लिया गया है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-कर्नाटक: शिक्षा मंत्री ने कहा, एसएसएलसी परीक्षा के नतीजे जुलाई-अगस्त तक हो सकते हैं जारी

परीक्षाओं को स्थगित करने को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों ने विश्वविद्यालय से अनुरोध किया था। इसके बाद विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखकर एक जुलाई से होने वाली परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला लिया। विश्वविद्यालय ने बीटेक रेगुलर एस 8 और सप्लीमेंटरी परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया है। इसके साथ ही अन्य परीक्षाओं को भी स्थगित किया गया है। ये परीक्षाएं 1, 3 व 7 जुलाई को आयोजित होने वाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट
ktu.edu.in 

विद्यार्थी परीक्षाओं से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट जरूर देखें। हालांकि अभी विश्वविद्यालय ने इन परीक्षाओं के संशोधित तारीख को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन माना जा रहा है कि इसे लेकर जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें