फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka SSLC Result 2025: कर्नाटक बोर्ड ने जारी किया 10वीं का परिणाम, 62.34% बच्चे हुए पास

Fri, 02 May 2025 01:44 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

KSEAB 10th Result 2025: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड ने कक्षा 10वीं का परिणाम जारी कर दिया है। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 62.34% रहा। नियमित फ्रेशर छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 66.14% रहा।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

KSEAB Karnataka 10th Result 2025: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB) ने आज, 2 अप्रैल को सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SSLC) परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in. पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 62.34% रहा। नियमित फ्रेशर छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 66.14% रहा।

विज्ञापन


10वीं के छात्र अपना रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए अपना लॉगिन विवरण, जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी चाहिए। परिणाम में छात्र का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, विषयवार अंक, प्राप्त कुल अंक, ग्रेड, योग्यता स्थिति और डिवीजन जैसे विवरण होंगे।

पास होने के लिए चाहिए इतने अंक

कुल 35% या उससे अधिक अंक पाने वाले छात्रों को उत्तीर्ण घोषित किया जाएगा। जो छात्र अपने परिणामों से संतुष्ट नहीं हैं, वे अपनी उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

कर्नाटक बोर्ड उन छात्रों के लिए कर्नाटक एसएसएलसी 2025 परीक्षा 2 आयोजित करेगा जो परीक्षा 1 में असफल रहे या अनुपस्थित रहे। परीक्षा 2 कार्यक्रम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

ऐसे चेक करें रिजल्ट

यदि कर्नाटक बोर्ड की वेबसाइट karresults.nic.in. डाउन है, तो छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन करके डिजिलॉकर के माध्यम से अपना कर्नाटक एसएसएलसी 2025 परिणाम देख सकते हैं।
  • डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in. पर जाएं या डिजिलॉकर ऐप खोलें।
  • ऐप या वेबसाइट पर साइन अप करें।
  • अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और आधार नंबर दर्ज करें।
  • छह अंकों का सुरक्षा पिन बनाएं।
  • “सबमिट” पर क्लिक करें और उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड सेट करें।
  • शिक्षा टैब के अंतर्गत "कर्नाटक बोर्ड" चुनें।
  • "कर्नाटक एसएसएलसी परीक्षा परिणाम 2025" पर क्लिक करें।
  • अपने आधार कार्ड नंबर का उपयोग करके साइन इन करें।
  • कर्नाटक एसएसएलसी परिणाम 2025 मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम डाउनलोड करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें