फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KPSC FDA Admit Card 2021: कर्नाटक लोक सेवा आयोग ने जारी किया FDA प्रवेश पत्र, ये है डायरेक्ट लिंक

Tue, 23 Feb 2021 11:59 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

KPSC FDA Admit Card 2021: कर्नाटक लोक सेवा आयोग (KPSC) ने सहायक / प्रथम श्रेणी सहायक भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। असिस्टेंट/ फर्स्ट डिविजन असिस्टेंट के लिए प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने KPSC FDA भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट kpscrcruitment.in के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


आधिकारिक वेबसाइट

kpscrcruitment.in

इसे भी पढ़ें-WBJEE 2021: पश्चिम बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन के लिए आवेदन शुरू, 11 जुलाई को परीक्षा
विज्ञापन



28 फरवरी को है परीक्षा
सहायक / प्रथम श्रेणी सहायक भर्ती परीक्षा का आयोजन 28 फरवरी को होगा। इससे पहले यह भर्ती परीक्षा 23 जनवरी व 24 जनवरी को रखी गई थी, लेकिन इसे स्थगित करके 28 फरवरी कर दिया गया था। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट व डायरेक्ट लिंक के साथ ही नीचे बताए जा रहे स्टेप्स के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-RRB Group D: जानिए ग्रुप-डी परीक्षा का पूरा सिलेबस


ऐसे डाउनलोड करें KPSC FDA प्रवेश पत्र 2021
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट kpscrecruitment.in है।
-यहां आपको होम पेज पर प्रवेश पत्र का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना  होगा।
-इसके बाद आपका KPSC FDA प्रवेश पत्र खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।

डायरेक्ट लिंक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें