फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नॉलेज बैंक : कुछ ऐसे प्रश्न जो हर कॉम्पिटिटिव एग्जाम का बनते हैं हिस्सा, जोड़े अपनी तैयारी में

Tue, 03 Sep 2019 02:14 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लाखों की संख्या में युवा जुटे हए हैं। आगामी 3 से 5 माह में प्रतियोगी परीक्षाएं लगातार चलने वाली हैं। परीक्षाओं में रेलवे, बैंक, टीचिंग, यूपीएससी, यूपीपीसीएस व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाएं आयाोजित होने वाली हैं। जिनमें सफलता पाने के लिए उम्मीदवर रात-दिन एक कर रहे हैं। और कुछ तो परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग का सहारा ले रहे हैं। युवा आधे से ज्यादा तैयारी कर चुके होंगे, बस अब रह गया होगा तो रिवीजन। तो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अमर उजाला में अब प्रतिदिन मिलेंगे आपकी तैयारी से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर जिसे आप अपनी नोटबुक में शामिल कर अपनी तैयारी को और मजबूत बना सकते हैं।

विज्ञापन

प्रश्न : उरुग्वे के किस स्टार स्ट्राइकर ने हाल ही संयास लिया?
उत्तर : डिएगो फोरलान 

प्रश्न : हाल ही में भारत ने संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी फिलिस्तीन के लिए कितनी राशि का योगदान देने की घोषणा की? 
उत्तर : 5 मिलियन अमरीकी डॉलर का 

प्रश्न : शिशुओं और छोटे बच्चों के लिए स्तनपान के मामले में देश का कौन-सा राज्य नंबर वन बन गया है?
उत्तर : मणिपुर  

प्रश्न : किसी डिवाइस द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले सभी कैरेक्टर्स को क्या कहते हैं?
उत्तर : फिक्सड मॉडेम

प्रश्न : नीति आयोग ने वुमन ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया अवार्ड्स का कौन-सा संस्करण हाल ही में आयोजित किया?
उत्तर : चौथा संस्करण 

प्रश्न : हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री ने वृक्षारोपण महाकुंभ" का शुभारंभ किया?
उत्तर : उत्तर प्रदेश 
विज्ञापन

प्रश्न : कांगो में भारत के अगले राजदूत के रूप में किसको नियुक्त किया गया है?
उत्तर : घोटू राम मीणा को

प्रश्न : ईमेल एड्रेस याद करने से बचने के लिए क्या इस्तेमाल करना चाहिए?
उत्तर : एड्रेसबुक

प्रश्न : दक्षिण अफ्रीका के किस बल्लेबाज ने हाल ही में सभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से त्वरित प्रभाव से संन्यास ले लिया है?
उत्तर : हाशिम अमला

प्रश्न : राशन कार्ड की अंतर-पोर्टेबिलिटी का परीक्षण वर्तमान में किन सात राज्यों में चल रहा है।
उत्तर : हरियाणा, झारखण्ड, कर्नाटक, केरल, पंजाब, राजस्थान, त्रिपुरा

ये भी पढ़ें : UPSC : अगर देने जा रहे हैं IAS मुख्य परीक्षा, तो यहां से लें पैटर्न की पूरी जानकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें